पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थिरकते नजर आए कोहली, अचानक लगी चोट; VIDEO

अनुष्का मैदान में विराट को चीयर करती नजर आ ही जाती हैं। जब मैदान में इतना समय बिता रही हैं, तो विराट ने भी थोड़ा फ्री होते ही उनकी फील्ड में कुछ समय बिताने का निर्णय लिया। फिर क्या हुआ, इसका वीडियो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। 

New Update
av .png

Image Credit Instagram

विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय IPL 2023 में खेलने में बिजी हैं। शुरू से ही RCB के लिए खेलने वाले विराट पिछले सीजन से पहले टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। लेकिन कप्तान फाफ की इंजरी के कारण फिलहाल वो एक बार फिर आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। अपनी कप्तानी से एक बार फिर वो प्रभाव छोड़ते नजर आ रहे हैं। पिछली साल से उनका बल्ला तो आग बरस ही रहा है। 

आजकल उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)भी उन्हें सपोर्ट करती मैदान में नजर आ ही जाती हैं। इन दिनों अनुष्का मैदान में अपनी बेटी के वामिका के साथ विराट और उनकी टीम आरसीबी को चीयर करती नजर आ ही जाती हैं। वो जब मैदान में इतना समय बिता रही हैं, तो विराट ने भी थोड़ा फ्री होते ही उनकी फील्ड में कुछ समय बिताने का निर्णय लिया। फिर क्या हुआ, इसका वीडियो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। 

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट नहीं.. संजू को अपना बेस्ट कैप्टन मानते हैं Chahal, धोनी से भी की तुलना

अनुष्का ने विराट को नचाया

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar के 50वें जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, वीरु ने किया फनी ट्वीट

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट उनकी फील्ड में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का की इस वीडियो में वो और विराट कोहली एक जिम में पंजाबी बीट पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस  वीडियो में अनुष्का विराट से बेहतर परफॉर्म करती नजर आ रहीं हैं। 

दोनों डांस कर रहे होते हैं कि विराट अचानक से रुक जाते हैं। रुकने से पहले विराट कुछ दर्द में नजर आ रहे हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि विराट को वाकई कोई तकलीफ हुई है या वो मज़ाक कर रहे हैं, क्योंकि उस क्षण अनुष्का सीरियस नहीं लग रही हैं, बल्कि वो हंस रही हैं। वैसे इस वीडियो से ये तो पता चल गया कि डांस के मामले में विराट अनुष्का से पीछे हैं।

  ये भी पढ़ें- 'लगातार दोहरा रहे गलतियां', नितीश राणा ने बताया KKR की हार का कारण

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग विराट के डांस करते-करते अचानक रुक जाने के कारण उनके चोट लगने की आशंका के कारण चिंतित नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग क्रिकेट के इस व्यस्त सीजन में सावधानी बरतने की नसीहत भी दे रहे हैं। 

Latest Stories