Virat Kohli को नहीं फलता 23 अप्रैल... फिर गोल्डन डक पर आउट, बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल के 16वें सीजन का 32वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा।

New Update
virat kohli 9

virat kohli: Image Credit IPL/BCCI

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals, RCB vs RR, Virat Kohli: आईपीएल के 16वें सीजन का 32वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को पहली ही गेंद पर पहला झटका लगा। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए। ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। उनकी मिडिल स्टंप पर फुलर गेंद, गिरने के बाद हल्की अंदर आई, विराट फ्लिक करना चाहते थे लेकिन वह पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे जाकर पैड पर लगी और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी।

बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही अब तक शानदार लय में नजर आ रहे विराट ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आंकड़ों को देखकर यह भी कहा जा सकता है कि 23 अप्रैल विराट को फलता नहीं है। विराट कोहली आईपीएल में अब तक 7 बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हरभजन सिंह और सुनील नरेन की बराबरी भी कर ली है। लीग में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक का शिकार अफगानी बॉलर राशिद खान हुए हैं। उनके बाद सुनील नरेन, हरभजन सिंह और विराट कोहली 7-7 बार, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन और मनदीप सिंह 6-6 बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। 

नहीं फलता 23 अप्रैल

आंकड़ों की बात करें तो विराट ने अलग-अलग साल 23 अप्रैल को 5 मुकाबले खेले हैं और सिर्फ 27 रन बनाए हैं। वह तीन बार तो खाता ही नहीं खोल सके और पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। इसके अलावा आज के मुकाबले में आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी में मैदान पर उतरी है। इससे पहले 2022 में भी बैंगलोर हरी जर्सी में मैदान पर उतरी थी। दोनों ही बार विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हुए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक

10 - राशिद खान
7 - सुनील नरेन
7 - हरभजन सिंह
7 - विराट कोहली*
6 - दिनेश कार्तिक
6 - आर अश्विन
6 - मनदीप सिंह

IPL में 23 अप्रैल को विराट कोहली

2012 - 16 (16) बनाम राजस्थान रॉयल्स
2013 - 11 (9) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया
2017 - 0 (1) बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स
2022 - 0 (1) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
2023 - 0(1) बनाम राजस्थान रॉयल्स

ग्रीन जर्सी में विराट कोहली

2022: जे सुचित ने मैच की पहली गेंद पर आउट किया
2023: मैच की पहली गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया

ये भी पढ़ें: MI vs PBKS: अर्शदीप की स्टंप तोड़ गेंदबाजी, हाईस्कोरिंग मैच में पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया

ये भी पढ़ें: IPL 2023: शिखर धवन की फिटनेस पर बड़ी अपडेट, जानिए किस मैच से होगी वापसी

Latest Stories