IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अन्सोल्ड रहे इन 4 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, बतौर रिप्लेसमेंट हुए शामिल

IPL 2025 का आगाज होने जा रहा है और इसी बीच कुछ खिलाडियों के चोटिल हो जाने के कारण टीम में हलचल मच गयी है। इसी कारण की वजह से अब मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़िओं को मौका मिलेगा।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 19 Mar 2025, 05:48 PM
iconUpdated: 20 Mar 2025, 02:31 PM

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 22 मार्च से शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। सभी टीमें खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इस बीच, कुछ टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इसी कारणवश मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे कुछ खिलाडियों की किस्मत चमक गयी हैं और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया है। आज हम इस लेख में आपको उन ही खिलाड़िओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

IPL 2025 - वियान मुल्डर हुए टीम में शामिल

सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर को टीम में शामिल कर लिया है। दरअसल युवा इंग्लिश ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स भारत दौरे के दौरान चोटिल हो गए। नतीजतन, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए मुल्डर को साइन किया।

कॉर्बिन बॉश ने ली लिजाद विलियम्स की जगह

मुंबई इंडियंस को दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स के चोटिल हो जाने के बाद बड़ा झटका लगा। मुंबई इंडियंस ने बड़ी उम्मीदों के साथ मेगा नीलामी के दौरान विलियम्स को चुना था।

अल्लाह ग़ज़नफ़र चोटिल हुए, मुजीब उर रहमान शामिल हुए

मुंबई इंडियंस को युवा अफ़गान स्पिनर अल्लाह ग़ज़नफ़र से काफ़ी उम्मीदें थीं। प्रशंसकों को उनकी गेंदबाजी का बेसब्री से इंतज़ार था लेकिन एक चोट के कारण टीम की उम्मीदों पर पानी फिर गया। नतीजतन, मुंबई इंडियंस ने उनके प्रतिस्थापन के लिए अफ़गानिस्तान से मुजीब उर रहमान को साइन करना पड़ा।

चेतन सकारिया हुए टीम में शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को मैदान में उतारने की योजना बनाई थी। हालांकि, मलिक चोटिल हो गए और अब इस सीज़न में नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद केकेआर ने तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया को टीम में शामिल कर लिया।

Read More: सलमान-शाहरुख से कैटरीना कैफ-प्रियंका चोपड़ा तक, IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में सजेगी सितारों की महफिल

Follow Us Google News