Shikhar Dhawan And Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन और स्पिनर युजवेंद्र चहल हमेशा अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई ऐसी वीडियो मौजूद है, जिसे देखकर आप भी लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं अक्सर मैदान पर भी इन्हें हंसी-मजाक करते हुए देखा जाता है।
इस वक्त देखा जाए तो सोशल मीडिया पर दोनों की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में क्रिकेट खेलने वाले ये दो दिग्गज खिलाड़ी महाभारत के एक आईकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते नजर आए। दोनों की परफेक्ट टाइमिंग और जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
VIDEO: क्रिकेट छोड़ दुर्योधन और शकुनि बने धवन और चहल
क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने वाले शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का एक यह वीडियो देखकर आपको भी पता चलेगा कि यह दोनों खिलाड़ी अभिनय में भी किसी से कम नहीं है। वायरल वीडियो में धवन दुर्योधन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वही युजवेंद्र चहल शकुनी मामा बने हुए हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि किस तरह दोनों ने बेहतरीन रूप से डायलॉग डिलीवरी और बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है, जिससे फैंस पूरी तरह लोटपोट हो जाएंगे।
दरअसल, दोनों खिलाड़ियों का यह सीन खास तौर पर महाभारत का है, जिसमें दुर्योधन और शकुनि दोनों मिलकर साजिश रचते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के दौरान शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा कि 'क्या आप जानते हो कि शकुनी मामा क्या सुन रहे हैं' और उसके बाद उन्होंने एक बेहद ही मजेदार इमोजी लगाई है।
View this post on Instagram
वीडियो देखकर आपको भी आ जाएगी महाभारत की याद
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का यह वायरल वीडियो और दोनों का यह नया अंदाज देखकर आप भी अपने आप को रोक नहीं पाएंगे। दोनों को हाल ही में एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते देखा गया था जिसकी तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने 24 अगस्त 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
अब वह क्रिकेट कमेंट्री करते नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर युजवेंद्र चहल काफी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन हाल ही में पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने आईपीएल में दमदार खेल दिखाया है।