आईपीएल 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जहां टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने हार्दिक पांड्या पर बड़े इल्जाम लगा दिए हैं।
बीती शाम जहां हैदराबाद में लखनऊ को आईपीएल के इतिहास की सबसे करारी हार मिली। जहां 10 ओवर से पहले हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने 166 का लक्ष्य चेंस कर डाला। तो वहीं लखनऊ की हार के साथ मुंबई की भी आईपीएल के प्लेऑफ में जाने की सभी उम्मीदें खत्म हो गई। और मुंबई आईपीएल 2024 में एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी है। मुंबई इंडियंस सभी आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में नॉर्वे स्थान पर मौजूद है जहां मुंबई की टीम ने 12 में से केवल चार मुकाबले जीते हैं। मुंबई को अभी कोलकाता और राजस्थान के सामने दो और मुकाबला खेलने हैं। यह मुकाबला 11 और 17 तारीख को खेले जाएंगे।
हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई की टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने कोचिंग स्टाफ को बताया है। की हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वह माहौल नहीं था जिसकी अक्सर एक टीम को जरूरत होती है। ड्रेसिंग रूम में मुंबई इंडियंस के काफी शांत माहौल रहता था। जहां खिलाड़ियों की आपस में चर्चा नहीं होती थी। और इसका एक बड़ा जिम्मेदार हार्दिक पांड्या की कप्तानी को ठहराया जा रहा है।
मुंबई इंडियंस के एक मुख्य अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है। इसका जवाब देते हुए मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के एक शख्स ने यह भी कहा है कि पिछले 10 साल से मुंबई की टीम रोहित की कप्तानी में थी। ऐसे में टीम के अंदर जब एक बड़ा बदलाव होता है तो शुरुआती दौर में ऐसी चीज होती रहती हैं। और खेलों में ऐसा होना कहीं ना कहीं अमूमन है।
देखने योग्य बात होगी क्या मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट अगले साल फिर हार्दिक पांड्या को मौका देगी या नहीं। क्या रोहित शर्मा मुंबई की टीम का हिस्सा रहेंगे या अगले साल मेगा एक्शन के लिए उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा? अभी तक तो मुंबई इंडियंस का हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला इस सीजन को बर्बाद कर कर ही गया है।
HARDIK PANDYA | ROHIT SHARMA | Suryakumar Yadav | Jasprit Bumrah | PLAYOFFS
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।