Rohit Sharma को मिला Graeme Smith का साथ, दिया खराब फॉर्म से उबरने का गुरुमंत्र

दिग्गज विशेषज्ञ उनके लगातार चले आ रहे फ्लॉप शो की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) का साथ मिला है।

image credit ipl/ bcci

Image Credit ICC

New Update

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खराब फॉर्म बहुत लंबे समय से जारी है। WTC Final में भी वो पहली पारी में केवल 15 रन बना कर चलते बने। दूसरी पारी में भी वो आंख जमने के बाद 43 रन पर आउट हो गए। फॉर्मेट कोई भी हो, लेकिन रोहित शर्मा का बल्ला लगातार खामोश है। उनके बल्ले ने तो जैसे आग उगलना ही बंद कर दिया है। उनकी इस खराब फॉर्म का असर अब उनकी कप्तानी पर भी पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ेंः Sri Lanka Tour के लिए Pakistan टीम का ऐलान, Afridi की हुई वापसी 2 नए चेहरों को मौका

Image Credit ICC

दिग्गज विशेषज्ञ उनके लगातार चले आ रहे फ्लॉप शो की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) का साथ मिला है। रोहित के इस फॉर्म के बारे में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि भारतीय कप्तान को अभी तरोताजा होने की जरूरत है। उनका ये भी मानना है कि उनकी फॉर्म उनकी कप्तानी को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने TOI से बातचीत में ये सारी बातें कहीं। 

ये भी पढ़ेंः WC 2023: Najam Sethi ने लिया यू टर्न, कहा Pakistan का आना अभी तय नहीं

स्मिथ का रोहित की फॉर्म पर रिएक्शन  

Image Credit ICC

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पूर्व अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा कि "कप्तान होने की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आपका अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन है। रोहित को शायद खुद को सिर्फ रिफ्रेश करने की जरूरत है। उनकी खुद की फॉर्म लगातार इस स्तर पर नहीं रही है। उसके लिए थोड़ा बेड पैच चल रहा है और वो इसको रिफ्रेश होकर व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतर करके दूर कर सकते हैं। इसलिए उन्हें थोड़ा ब्रेक लेकर तरोताजा होने की जरूरत है।"

ये भी पढ़ेंः WC 2023: 'न तो ये पिच आग उगलती है और ना ही भूतिया है', PCB पर भड़के Shahid Afridi

पूर्व सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने आगे टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में हार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि "जब भी कोई असफलता मिलती है, तो वह हमेशा सीनियर खिलाड़ी निशाने पर होते हैं, उन्हें सबसे अधिक आलोचना झेलनी पड़ती है। आप यह भी देखिए कि ये वहीं खिलाड़ी हैं, जो आपको WTC Final तक लेकर गए। इसकी इन सीनियर खिलाड़ियों के योगदान को नहीं भूलना चाहिए।"

#ROHIT SHARMA #graeme smith #team india #wtc final
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe