Table of Contents
Rohit Sharma created history in IPL: वर्ल्ड क्रिकेट के मोस्ट एक्साइटिंग टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का कारवां अब अपने क्वालीफायर 2 की तरफ जा पहुंचा है। इस सीजन प्लेऑफ की जंग में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस को हरा दिया है और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में कदम रख दिया है। मुंबई इंडियंस की इस जीत में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का खास योगदान रहा।
मुंबई इंडियंस की जीत में Rohit Sharma ने रचा इतिहास
आईपीएल के एलिमिनेटर मैच में करो या मरो की जंग में मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 50 गेंद में 81 रन बनाए। इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और आखिर में 20 रन से जीत हासिल की। इस मैच में हिटमैन अपनी इस कमाल की पारी के बाद इतिहास रचने में सफल रहे। उन्होंने वो कमाल किया जो भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी तक नहीं कर सके।
रोहित शर्मा ने 21वीं बार आईपीएल में जीता प्लेयर ऑफ द मैच
जी हां... रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के नायक साबित हुए और इस योगदान के दम पर उन्हें इस बड़े मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच के बेस्ट खिलाड़ी बनते ही वो एक बहुत ही खास लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहे। रोहित शर्मा अपने आईपीएल के अब तक के करियर में 21वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने और वो इसके साथ ही सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उनके आगे अब क्रिस गेल 22 बार और एबी डिविलियर्स 25 बार प्लेयर ऑफ द मैच के साथ मौजूद हैं।
तीसरे सबसे बेस्ट खिलाड़ी, धोनी-विराट भी हैं रोहित से पीछे
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत के 2 बड़े दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी उनसे पीछे हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार हासिल किया है। तो वहीं धोनी 18 बार ये कमाल कर चुके हैं। लेकिन रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे आगे रहने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।