Robin Uthappa Heaped Praise on Sai Sudharsan: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला 30 मई को मुल्लांपुर में खेला गया। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें गुजरात को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस आईपीएल 2025 की ट्रॉफी के करीब पहुंचकर बाहर हो गई। लेकिन इस सीजन गुजरात ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें शुभमन गिल के साथ-साथ साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने भी काफी योगदान दिया। जिसके चलते पूर्व भारतीय और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी ने उनकी काफी तारीफ की।

रॉबिन उथप्पा ने की साई सुदर्शन की जमकर तारीफ

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए गुजरात टाइटंस के युवा ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की तारीफ की है। जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब एमएस धोनी, रोहित शर्मा या विराट कोहली जैसे बल्लेबाज क्रीज पर होते हैं, तो सारा दबाव दूसरों पर आ जाता है। उन्होंने दावा किया कि साई सुदर्शन भी अब उसी स्तर पर पहुंच रहे हैं। रॉबिन उथप्पा ने कैच छूटने के बाद भी रोहित शर्मा के धैर्य की तारीफ की और कहा कि उनके शांत स्वभाव ने सभी को प्रभावित किया।

रॉबिन उथप्पा ने कहा, "जब रोहित, धोनी या कोहली जैसे खिलाड़ी क्रीज पर होते हैं, तो दबाव बाकी सब पर होता है। साई सुदर्शन भी अब उसी स्तर पर पहुंचने लगे हैं।"

आईपीएल 2025 में Sai Sudharsan का प्रदर्शन

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) इस समय आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में 15 मैचों में 54.21 के औसत से 759 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं।

आईपीएल में साई सुदर्शन का प्रदर्शन

साई सुदर्शन ने साल 2022 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल 2025 तक 40 मैच खेले हैं। उन्होंने इन 40 मैचों में 49.80 के औसत से 1793 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। साई सुदर्शन का सर्वोच्च आईपीएल स्कोर नाबाद 108 रन है।

Read More Here:

Rishabh Pant की प्लानिंग से जीती मुंबई इंडियंस? Suryakumar Yadav की ट्रिक ने छीना गुजरात टाइटंस के हाथ से मैच

अगर इस महिला का हुआ तलाक तो Virat Kohli की टीम RCB होगी इसकी जिम्मेदार! जानिए क्या है पूरा मामला?

Prithvi Shaw के साथ हुई बड़ी साजिश? LSG में होने वाले थे शामिल... हेड कोच के यू-टर्न से बिगड़ गया पूरा खेल! जानिए क्या है मामला