IPL 2023: लगातार तीसरे मैच में नहीं चला Riyan Parag का बल्ला, फैंस ने लगा दी क्लास

आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

Riyan Parag

Riyan Parag: Image credit: google

New Update

Riyan Parag, RR vs DC, IPL 2023, Rajasthan Royals: आईपीएल 2023 का 11वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने शानदार शुरुआत की। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और रियान पराग सस्ते में पवेलियन लौट गए। 

पराग ने बनाए 7 रन

9वें ओवर तीसरी गेंद पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा। जायसवाल ने 31 गेंदों पर 60 रन बनाए। 10वें ओवर में RR को बड़ा झटका लगा। कप्तान संजू सैमसन खाता तक नहीं खोल सके। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। रियान पराग ने 11 गेंदों पर 7 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने उन्हें बोल्ड किया। आईपीएल 2023 में रियान अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 6 गेंदों पर 7 रन बनाए थे। टी नटराजन ने उन्हें फजलहक फारूखी के हाथों कैच आउट कराया था। वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ रियान ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए थे। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज खेल रहे थे 50वां मैच

रियान पराग के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा दी। उनका कहना है कि कब तक रियान को युवा खिलाड़ी कहकर मौके दिए जाएंगे। पराग आईपीएल में अब तक 50 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान 40 पारियों में उन्होंने 16.85 की औसत और 124.66 के स्ट्राइक रेट से 556 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 56 रन है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ध्रुव जुरेल से लेकर सुयश शर्मा तक, रातों-रात फेमस हुए ये युवा खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई को झटका, Ben Stokes हो सकते बाहर

#IPL 2023 #Rajasthan Royals #Riyan Parag #RR vs DC #Rajasthan Royals vs Delhi Capitals
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe