Rishabh Pant celebration, International Day of Yoga Day 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें टेस्ट क्रिकेट का सबसे रोमांचक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ माना जाता है। पंत ने शानदार अंदाज में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
शनिवार को भारत की पहली पारी के 100वें ओवर की पहली गेंद पर पंत ने इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर को लंबा छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया। टेस्ट शतक जड़ते हुए ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। वही उनका जश्न इस वक्त चर्चा में है।
धोनी को पछाड़ा, 3000 रन भी किए पूरे
इस पारी के दौरान पंत ने अपने टेस्ट करियर के 3000 रन भी पूरे कर लिए। 44 टेस्ट मैचों में उनका औसत करीब 44 का है और उनके नाम अब तक 7 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं एमएस धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट में 6 शतक और 33 अर्धशतक के साथ 4,876 रन बनाए थे। वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए है।
योगा डे स्टाइल में जश्न, सोशल मीडिया पर मच गया धमाल
शतक के बाद ऋषभ पंत का जश्न भी उनकी पारी की तरह चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने उसी अंदाज़ में जश्न मनाया जैसा उन्होंने IPL 2024 में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए शतक लगाने के बाद किया था। बैक फ्लिप मारते हुए ऋषभ पंत का योगा पोज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
Rishabh Pant celebrating International Day of Yoga pic.twitter.com/law6kRt0pQ
— Sagar (@sagarcasm) June 21, 2025
Rishabh Pant on the international Yoga day. 🤣 pic.twitter.com/55Ob1xxCyY
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 21, 2025
Perfect #InternationalYogaDay portrait from the great #RishabhPant #INDvsENG pic.twitter.com/XlPuOHeIER
— Qayed (@Qayed) June 21, 2025
International Yoga Day ft Rishabh Pant 🧘. pic.twitter.com/zbVZwgMFH3
— Suman18 (@king__sumanx) June 21, 2025
International Yoga Day ft Rishabh Pant 🧘. pic.twitter.com/hDx47zuS4A
— Suman18 (@king__sumanx) June 21, 2025
Rishabh Pant celebrating International Day of Yoga#INDvsENG pic.twitter.com/MnBiWdIkTY
— Amrutaaa (@amruta_sawant03) June 21, 2025
Happy international yoga day in Rishabh pant style #InternationalYogaDay #INDvsENG pic.twitter.com/pb2F5AR2Za
— Sajcasm (@sajcasm_) June 21, 2025
Celebrating his own type of Yoga Day.
— Shvetank Rekha Maurya (@imshvetank) June 21, 2025
RISHABH PANT HAS 5 TEST CENTURIES AWAY FROM HOME OUT OF 7. 🥶#Rishabhpant???? #YogaDay2025 pic.twitter.com/8MHmIdGMbF
भारत ने बनाया ने बनाए 471 रन
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 471 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए है। भारत की तरफ से कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेल कर भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया।