VIDEO : स्टिक फेंक, 126 दिनों बाद बिना सहारे चलते दिखे Rishabh Pant

वो फिट होकर जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकें। आज इस दिशा में उन्होंने एक महत्वपूर्ण कदम भी बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी खुद पंत ने सोशल मीडिया पर दी है।

New Update
image credit rishabh twitter

image credit rishabh pant twitter

टीम इंडिया (Team India) के महत्वपूर्ण खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले साल दिसंबर के बाद से कार एक्सीडेंट के कारण खेल के मैदान से दूर हैं। उस जानलेवा दुर्घटना में पंत बाल-बाल बचे थे। उसके बाद से उनका इलाज जारी है, वो भी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रहे हैं कि वो फिट होकर जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी कर सकें। आज इस दिशा में उन्होंने एक महत्वपूर्ण कदम भी बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी खुद पंत ने सोशल मीडिया पर दी है।  

ये भी पढ़ें- 'ड्रॉप होंगे Harry Brook', पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बोले- सही मनसिकता में नहीं है इंग्लिश खिलाड़ी

बिना सहारे चले पंत 

ऋषभ पंत ने शुक्रवार 5 मई की शाम को सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो शेयर की है, इसमें वो 126 दिनों बाद बिना बैसाखी का सहारा लिए चल रहे हैं। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने भी इस बात पर खुशी जताई है। बिना सहारा लिए चलने के बाद पंत काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये उनके मैदान में वापस लौटने की दिशा में एक बड़ा कदम है। बैसाखी छूटने के बाद अब कुछ दिनों में वो मैदान में उतर सकेंगे और अपना अभ्यास शुरू कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- WTC Final में कौन लेगा इंजर्ड KL Rahul की जगह? ये नाम हैं रेस में शामिल

मिस कर रहे हैं बड़े टूर्नामेंट और मैच 

Rishabh Pant 2

उस एक्सीडेंट में घायल होने कारण उन्हें कई बड़े मैच और प्रतियोगिताएं मिस करनी पड़ी हैं और आने वाले समय में भी मिस करनी पड़ेंगी। इनमें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल 2023 (IPL 2023) सहित कई कई बड़े टूर्नामेंट भी शामिल हैं। आने वाले समय में भी उन्हें WTC फाइनल, एशिया कप (Asia Cup) सहित कई और प्रतियोगिताएं मिस करनी पड़ेगी। लेकिन आशा की जा रही है कि विश्व कप 2023 (WC 2023) में शायद फिट होकर वापसी कर लें। 

ये भी पढ़ें- SRH vs KKR: बस 2 छक्के लगाकर 'Sixer King' बने आंद्रे रसल, बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया और DC को भी खल रही है कमी  

Image Credit IPL /BCCI

हाल ही में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को उनकी कमी खली थी। आने वाले  WTC Final में भी टीम इंडिया को उनकी कमी खलेगी। इसी तरह उनके फ्रेंचाईजी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को भी उनकी कमी काफी खल रही है। उनकी कमी DC को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ही नहीं खल रही, बल्कि बतौर कप्तान भी खल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लग सकता है, कि टीम अभी पाइंट टेबल में बॉटम पर है।  

Latest Stories