RCB vs CSK: फिर गरजेगा कोहली का बल्ला... 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट

आज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में Virat Kohli एक नहीं दो बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं। अब तक खेले 4 मैचों में उन्होंने 71.33 की औसत से 214 रन बनाए हैं।

New Update
Virat Kohli

Virat Kohli, Image twitter

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसा हो भी क्यों ना.. एक तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) और दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जो है.. खैर, आज के मैच में सीएसके के लिए सबसे बड़ी चुनौती किंग कोहली होने वाले है।

कोहली का बल्ला जमकर आग उगल रहा है और अब तक खेले 4 मैचों में पूर्व आरसीबी कैप्टन ने 71.33 की शानदार औसत और 147.59 के स्ट्राइक रेट कुल 214 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 पारियों में वह तीन अर्धशतक भी जड़े चुके हैं। आज भी विराट के बल्ले से ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद की जा रही है। साथ ही आज किंग कोहली के पास एक नहीं बल्कि 2 बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की बढ़िया मौका भी है। 

ये भी पढे़ं- सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला धोनी के सामने होंगे कोहली, आरसीबी की हालत खराब

नग्

CSK के खिलाफ 1 हजार रन 

धोनी के सुपर किंग्स के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला हमेशा आग उगलता है। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अब खेले 30 मैचों में 39.16 की औसत और 125.35 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 979 रन बनाए हैं। कोहली अगर आज सीएसके के खिलाफ 21 रन बनाने में सफल रहे, तो इस टीम के खिलाफ अपने 1,000 रन पूरे कर लेंगे।

चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी 

  • शिखर धवन: मैच- 28 | रन- 1029
  • विराट कोहली: मैच- 30 | रन- 979
  • रोहित शर्मा: मैच- 32 | रन- 791
  • दिनेश कार्तिक: मैच- 30 | रन- 647
  • कीरोन पोलार्ड: मैच- 27 | रन- 583

600 चौके होंगे पूरे

कोहली अगर आज चेन्नई के खिलाफ 3 चौके लगाने में कामयाब रहे, तो इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 600 चौके पूरे कर लेंगे। इस टूर्नामेंट के इतिहास में ये रिकॉर्ड बनाने वाले विराट सिर्फ दूसरे खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले शिखर धवन और डेविड वॉर्नर का नाम आता है।

ना

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी

  • शिखर धवन: 730
  • डेविड वॉर्नर: 608
  • विराट कोहली: 597
  • रोहित शर्मा: 529
  • सुरेश रैना: 506  

ये भी पढ़ें- RCB Vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें मैच; मौसम और पिच का जानकारी

Latest Stories