Table of Contents
MS Dhoni: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले बिहार के भागलपुर में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। टीएनबी कॉलेज के हेड क्लर्क प्रभु नारायण मंडल की रविवार रात 10:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बता दें कि प्रभु नारायण एक जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। साथ ही में सद्भावना कप मैं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ भी खेल चुके हैं। गोली लगने के तुरंत बाद परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए थे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
मुख्य संदिग्ध को लिया हिरासत में
जांच में मुख्य संदिग्ध के रूप में पीएनबी लॉ कॉलेज के छात्र संजीव झा को हिरासत में ले लिया गया है। संजीव 2017 में अरुण मंडल पर गोली चलाने के आरोप में भी जेल जा चुके हैं। वहीं जांच में पता लगा है कि संजीव और प्रभु के बीच पहले से ही दुश्मनी थी।
पहले से चल रही थी दुश्मनी
व्यक्तिगत दुश्मनी के अलावा कालेज के बगीचे से संबंधित 12 लख रुपए का एक बकाया विवाद इस हत्या के पीछे की वजह हो सकता है। बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर तनाव पहले से ही संबंधों को खराब कर चुका था। किसी भी स्थिति डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में तीन स्थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची और जहां शुरू करें।
मृतक के भाई ने दिया बयान
मृतक के भाई सत्यम ने बताया कि, "भारत-पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद, हम क्वार्टर में बात कर रहे थे। फिर संजीव ने अचानक पिस्तौल निकाली और प्रभु के सीने में गोली मार दी।" पुलिस संजीव झा के पिता और सत्यम से पूछताछ कर रही है ताकि और जानकारी मिल सके।
READ MORE HERE :
अपने पहले आईपीएल मैच से पहले छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी ने दिया सचिन और युवराज को ओपन चैलेंज
'अभी 7 साल और आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी' कप्तान रुतुराज ने सीएसके फैंस को दी सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी!
डेविड वॉर्नर ने आखिर क्यों की एयर इंडिया की आलोचना? कारण जानकार हो जाओगे हैरान!
आरसीबी की जीत के बाद सीएसके समाज में दहशत का माहौल, क्या धोनी की टीम आईपीएल 2025 से जल्द होगी बाहर?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।