PBKS vs MI: क्या बारिश करेगी मजा खराब? जानें मैच से जुड़ी हर एक जानकारी

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 46वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली में खेला जाएगा। पंजाब ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट और मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया था।

New Update
PBKS vs MI

PBKS vs MI, image twitter

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 46वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट और मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हराया था। दोनों ही टीमें फिलहाल टॉप-4 में नहीं है।

ये भी पढ़ें- गंभीर से लड़ाई के बाद वायरल हुआ Kohli का इंस्टा पोस्ट, लिखा- जो दिखता है, सच नहीं...

CSK vs PBKS 3

पंजाब को करना होगा धमाल 

शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अब तक टूर्नामेंट में मिलाजुला रहा है। टीम ने 9 में से 5 जीते और 4 में हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए अच्छी बात ये है उनके बल्लेबाज धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह, विकेटकीपर जितेश शर्मा के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने भी अपने हाथ खोले हैं। 

हालांकि, गेंदबाजी में अभी भी टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। कगिसो रबाडा काफी महंगे साबित हो रहे हैं। साथ ही टीम का स्पिन अटैक भी खासा कमजोर नजर आ रहा है। 

मुंबई ने दिखाया दम 

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी अभी तक कुछ नहीं रहा है। रोहित एंड कंपनी ने 8 में 4 मैच जीते और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म टीम के लिए परेशानी का सबसे बड़ा सबब बन गई है। साथ ही ईशान किशन भी बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे। हालांकि सूर्यकुमार यादव फॉर्म में कमबैक कर चुके हैं। कैमरून ग्रीन और टिम डेविड भी लगातार बल्ले से प्रभावित करने में सफल रहे। 

गेंदबाजी में टीम को जसप्रीत बुमराह की कमी साफतौर पर खेल रही है। पीयूष चावला को छोड़कर कोई भी गेंदबाज मुंबई के लिए असरदार प्रदर्शन करने में असफल रहा। आज टीम जरूर इस कमजोरी को दूर करना चाहेगी। 

Rohit Sharma Birthday 2

हेड टू हेड 

  • कुल मैच- 30
  • पंजाब जीता- 15
  • मुंबई जीता- 15

हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे के खिलाफ बराबरी का रहा है। दोनों के बीच 30 मैच खेले गए और दोनों ही फ्रेंचाइजी 15-15 जीतने में सफल रही। मोहाली में भी पंजाब और मुंबई के 8 बार आमना-सामना हुआ जहां 4-4 मैच दोनों ने अपने नाम किए। 

लाइव स्ट्रीमिंग

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कब खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच 3 मई, बुधवार को खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच कब शुरू होगा?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच कैसे देखें?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें- रातों-रात लिया गया एक्शन... कोहली-गंभीर को BCCI ने सुनाई कड़ी सजा, नवीन-उल-हक पर लगा जुर्माना

image credit ipl / bcci

पिच और मौसम

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए पिछले मैच में सुपर जायंट्स ने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। मोहाली की पिच गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने जैसी है क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। दोनों टीमें टॉस जीतकर पहली पारी में 200 रन का आंकड़ा पार करना चाहेंगी।

मोहाली में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। खेल के दौरान बारिश की लगभग 20% संभावना के साथ तापमान 21 और 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स 

टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, लेकिन पंजाब किंग्स को अब तक उनका बेहतर कॉम्बिनेशन नहीं मिला है। मुंबई के खिलाफ टीम प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है।

शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

मुंबई इंडियंस 

मुंबई ने अपना पिछला मैच जीता था, ऐसे में उनके बदलाव के चांस बहुत कम है।

रोहित शर्मा (c), इशान किशन (wk), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान।

ये भी पढ़ें: RCB ने किया विली के रिप्लेसमेंट का ऐलान, कमेंट्री कर रहे इस प्लेयर की हुई टीम में एंट्री

Jofra Archer

Latest Stories