Playoff Qualification scenario of MI and DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच बुधवार 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। लेकिन मैच से एक दिन पहले मुंबई में भारी बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर यह मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो प्लेऑफ में कौन प्रबल दावेदार होगा?

मुंबई में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए अगले चार दिनों तक 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसका अर्थ है कि शहर में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की संभावना 80% तक है और यह लगभग डेढ़ घंटे तक हो सकती है। हालांकि रात में बारिश की आशंका घटकर 25% रह सकती है, लेकिन मौसम में लगातार हो रहे बदलावों के कारण सटीक भविष्यवाणी करना कठिन हो गया है।

इस अनिश्चितता ने न केवल आयोजकों बल्कि टीमों और उनके प्रशंसकों की चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि मौसम किसी भी वक्त बदल सकता है। (MI vs DC)

MI vs DC मैच अगर रद्द हुआ तो किसे फायदा?

अगर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच होने वाला यह अहम मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इससे हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दिल्ली से एक अंक आगे है। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इससे मुंबई के कुल 15 अंक हो जाएंगे, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के 14 अंक हो जाएंगे।

बारिश के कारण मैच रद्द मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ समीकरण

  • मुंबई इंडियंस के लिए: अगर बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) का मैच रद्द भी हो जाता है, तो भी मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के दो मुख्य रास्ते हैं। पहला और सबसे सीधा रास्ता यह है कि वह पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीत जाए। अगर ऐसा होता है, तो उसके कुल अंक 17 हो जाएंगे और वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
    दूसरा रास्ता यह है कि अगर मुंबई पंजाब से हार भी जाती है, तो भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी, बशर्ते दिल्ली भी अपने आखिरी मैच में पंजाब से हार जाए। इस स्थिति में मुंबई 15 अंकों के साथ दिल्ली (14 अंक) से आगे हो जाएगी। (MI vs DC)
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए: अगर मुंबई के खिलाफ मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो दिल्ली के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का एक ही रास्ता है कि हार्दिक पांड्या की टीम अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स से हार जाए और दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।
    यही कारण है कि दिल्ली की टीम चाहेगी कि मुंबई के खिलाफ उसका मैच पूरा हो, भले ही मौसम की वजह से मैच छोटा ही क्यों न हो। अगर मैच रद्द होता है और मुंबई पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो दिल्ली के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। (MI vs DC)

Read More Here:

बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी IPL 2025 का रोमांच! BCCI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Rishabh Pant का फ्लॉप शो जारी, Eshan Malinga के शानदार कैच के बाद संजीव गोयनका का मूड हुआ खराब

PSL के पीछे हाथ धोकर पड़ा Punjab Kings! अब Kyle Jamieson को किया गया शामिल, जानिए किसकी लेंगे जगह?

रोहित शर्मा स्टैंड पर देखकर रो पड़ीं Ritika Sajdeh! इमोशनल मोमेंट में बह निकले आंसू, वीडियो वायरल