IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के कोच को प्लेऑफ में खल रही है इस खिलाड़ी की कमी, कहा ऐसी पिच पर अगर वो होता तो....

Mitchell Starc: आईपीएल 2025 का आज 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दिल्ली के लिए आखिरी साबित हो सकता है। अगर आज दिल्ली मुंबई से हार जाती है तो वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी और मुंबई प्लेऑफ का आखिरी चौथी टीम बन जाएगी। ऐसे में दिल्ली के गेंदबाज कोच मुनाफ पटेल ने गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 21 May 2025, 07:47 PM
iconUpdated: 21 May 2025, 07:48 PM

Mitchell Starc: आईपीएल 2025 का आज 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दिल्ली के लिए आखिरी साबित हो सकता है। अगर आज दिल्ली मुंबई से हार जाती है तो वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी और मुंबई प्लेऑफ का आखिरी चौथी टीम बन जाएगी। ऐसे में दिल्ली के गेंदबाज कोच मुनाफ पटेल ने गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है।

वानखेड़े की पिच पर Mitchell Starc की कमी होगी महसूस

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बाउंस और स्विंग के लिए जाना जाता है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले को लेकर दिल्ली के गेंदबाज कोच मुनाफ पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''यह मुकाबला हमारे लिए बहुत मायने रखता है। ऐसे में हम तेज गेंदबाज को बहुत याद कर रहे हैं, जो 145 की स्पीड से गेंदबाजी भी कर सकता है और स्विंग भी निकाल सकता है। ऐसे में मिचेल स्टार्क का यहां न होना निश्चित रूप से फर्क देखने को मिलेगा। ''

मुनाफ पटेल ने आगे कहा कि चिंता करने से कुछ नहीं होगा। फिलहाल अब स्टार्क तो उनके पास नहीं हैं, लेकिन अभी जो खिलाड़ी वह मौजूद हैं, उन्ही में से सर्वश्रेष्ठ निकालना होगा।

आईपीएल दोबारा शुरू होने पर नहीं लौटे Mitchell Starc

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वह अपने देश वापस लौट गए थे। जिसके बाद उन्होंने आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों में हिस्सा न लेने की घोषणा की। दिल्ली ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, किन्तु वह टीम का साथ आखिरी समय तक नहीं दे पाएं।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

स्टार्क की जगह मुस्ताफिजुर टीम हुए शामिल

स्टार्क की जगह दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ आईपीएल 2025 में डेब्यू तो कर लिया, लेकिन कुछ खास कमाल अब तक नहीं दिखा पाएं हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 3 ओवर की पारी खेली जिसमे 24 रन देते हुए एक भी विकेट अपने नाम नहीं कर पाएं। आज उन्हें मुंबई के खिलाफ प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

Read More:

IPL 2025: BCCI ने बीच सीजन बदला नियम तो भड़क गई कोलकाता की टीम, बोर्ड पर ही उठा दिए सवाल

Follow Us Google News