IPL में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटे हैं ये बल्लेबाज, यहां देखें लिस्ट

इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अब से कुछ दिन बाद ही आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।

New Update
MS Dhoni, Dwayne Bravo

MS Dhoni, Dwayne Bravo: Image credit: google

Most not out in IPL, IPL, IPL 2023: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। अब से कुछ दिन बाद ही आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 को लेकर सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। हर बार की तरह इस बार भी लीग में तूफानी पारियां देखने को मिलेंगी। टूर्नामेंट में हर बल्लेबाज की कोशिश तेजी से रन बनाने की होती है। इस चक्कर में वह कई बार जल्दी अपना विकेट भी गंवा देते हैं। वहीं कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जो नाबाद लौटते हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे ही बैटर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आईपीएल में सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहे हैं। 

एमएस धोनी (MS Dhoni)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में अब तक 234 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 206 पारियों में उन्होंने 39.19 की औसत और 135.19 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। माही ने आईपीएल में 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। वह IPL में 79 बार नॉट आउट भी रहे हैं। 

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने करियर मे अब तक 210 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 161 पारियों में उन्होंने 26.61 की औसत और 127.65 के स्ट्राइक रेट से 2502 रन बनाए हैं। जड्डू के नाम आईपीएल में दो अर्धशतक भी हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 62 रन है। वह IPL में 67 बार नॉट आउट भी रहे हैं। 

कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard)

मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर रहे कीरोन पोलार्ड ने अपने करियर में 189 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान 171 पारियों में उन्होंने 28.67 की औसत और 147.32 के स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए। पोलार्ड ने आईपीएल में 16 अर्धशतक भी लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 87 रन है। वह IPL में 52 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने करियर में 229 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 208 पारियों में उन्होंने 26.84 की औसत और 132.64 के स्ट्राइक रेट से 4376 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रन है। वह IPL में 45 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo)

दिग्गज ऑलराउंडर ब्रावो ने अपने करियर में 161 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान 113 पारियों में उन्होंने 22.60 की औसत और 129.56 के स्ट्राइक रेट से 1560 रन बनाए। ब्रावो ने आईपीएल में 5 फिफ्टी भी जड़ी हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 70 रन है। वह IPL में 44 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: RCB फैंस को इस बार खिताब जीतने की आशा, कोहली पर जताया भरोसा

ये भी पढ़ें: गिल के कारण वनडे से बाहर हुए Shikhar Dhawan, बल्लेबाज ने दिया ये जवाब

Latest Stories