MI vs SRH: इस समीकरण के साथ प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई, वानखेड़े में सनराइजर्स का रिकॉर्ड खराब

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन अपने आखिरी ग्रुप मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ये मैच मुंबई अपने होम ग्राउंड ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

New Update
MI vs SRH

MI vs SRH, image ipl/bcci

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन अपने आखिरी ग्रुप मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। ये मैच मुंबई अपने होम ग्राउंड ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। सनराइजर्स ने इस सीजन 13 में से सिर्फ चार मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, ऐसे में वह अपना आखिरी मैच जीतकर मुंबई की उम्मीदों को बड़ा झटका पहुंचाना चाहेगी।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस 13 मैचों में से सात जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। 5 बार की चैंपियन टीम के लिए फिलहाल जीत से बढ़कर कुछ नहीं है। रोहित एंड कंपनी हर हाल में ये मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए अपनी जगह बुक करना चाहेगी। टीम को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच रन से मिली करीबी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस अगर ये मैच जीत जाती है, तो 16 अंक हासिल कर लेगी। इसके बाद टीम को उम्मीद करनी होगी कि गुजरात अपने आखिरी मैच में आरसीबी को हरा दे। अगर मुंबई ये मैच हार जाती है, तो टीम को दुआ करनी होगी कि चेन्नई, आरसीबी और लखनऊ भी अपने मैच हार जाए। 

ये भी पढ़ें- मुंबई की जीत के बाद रोहित ने सूर्या को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- उसने पहले ही बोल दिया था कि..

image credit ipl/ bcci

हेड टू हेड

  • कुल मैच- 20
  • मुंबई ने जीते- 11
  • हैदराबाद ने जीते- 9

आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 11 अपने नाम किए और हैदराबाद को 9 में जीत मिली। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों का आमना-सामना कुल 6 बार हुआ, जहां SRH को सिर्फ 2 में जीत मिली, जबकि MI ने 4 मैच जीते।

वानखेड़े में MI vs SRH का आपसी रिकॉर्ड

  • IPL 2013- मुंबई 7 विकेट से जीता
  • IPL 2015- मुंबई 20 रन से जीता
  • IPL 2017- मुंबई 4 विकेट से जीता
  • IPL 2018- हैदराबाद 31 रन से जीता
  • IPL 2019- टाई (मुंबई सुपर ओवर में जीता)
  • IPL 2022- हैदराबाद 3 रन से जीता

image credit ipl/ bcci

पिच और मौसम

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मदद करती है, इसलिए हम मुंबई और सनराइजर्स के बीच इस मुकाबले में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। हां, टॉस की भूमिका यहां काफी अहम होने वाली है।

मैच के दिन मुंबई में मौसम थोड़ा बादल छाए रहेंगे और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मैच के दिन यानि रविवार को मुंबई के मौसम में थोड़ा बादल छाए रहेंगे और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें- वानखेड़े में आई Suryakumar की आंधी... 1, 2 या 3 नहीं बना डाले इतने रिकॉर्ड

लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच रविवार, 21 मई को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच कैसे देखें?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

MI vs SRH का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
MI vs SRH मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

cdw

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई इंडियंस 

ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), कुमार कार्तिकेय, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

सनराइजर्स हैदराबाद

विवरंत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, एडेन मार्करम, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे।

Latest Stories