वानखेड़े में आई Suryakumar की आंधी... 1, 2 या 3 नहीं बना डाले इतने रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नाम का डंका बजा हुआ है। बीती शाम सूर्या ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए।

New Update
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav, image twitter

वर्ल्ड क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के नाम का डंका बजा हुआ है। बीती शाम सूर्या ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने सिर्फ 49 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। आईपीएल में सूर्या का ये पहला शतक रहा। अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के जड़े। सूर्यकुमार की पारी के दम पर मुंबई ने 5 विकेट पर 218 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगाया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 191/8 का स्कोर ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड बनाए। आइए डालते हैं, एक नजर उन सभी रिकॉर्ड्स पर...

ये भी पढ़ें- Suryakumar Yadav की पहली सेंचुरी के सहारे मुंबई जीती, Rashid Khan का प्रदर्शन बेकार गया

image credit ipl/ bcci

आईपीएल में पहला शतक

32 वर्षीय खिलाड़ी का आईपीएल में ये पहला शतक रहा। अपने पहले आईपीएल शतक के लिए सूर्या को 135 मैच और 120 पारियों का इंतजार करना पड़ा। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनका ये चौथा शतक था। इससे पहले 3 शतक उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए लगाए। इतना ही नहीं सूर्यकुमार पहले ऐसे भारतीय भी बन गए हैं, जिन्होंने अपने पहले 4 शतक 200+ के स्ट्राइक रेट से बनाए हो।

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के शतक: 

  • 117 (55) बनाम इंग्लैंड (स्ट्राइक रेट- 212.72)
  • 111* (51) बनाम न्यूजीलैंड (स्ट्राइक रेट- 217.64)
  • 112* (51) बनाम श्रीलंका (स्ट्राइक रेट- 219.40)
  • 103* (49) बनाम गुजरात टाइटंस (स्ट्राइक रेट- 210.20)

 

 

9 साल बाद आया शतक 

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बने। खास बात ये रही कि 2014 के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस के किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया। फ्रेंचाइजी के लिए आखिरी शतक 2014 में लेंडल सिमंस ने जड़ा था।

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल शतक:

  • 114*(47) - सनथ जयसूर्या, 2008 बनाम सीएसके
  • 100*(65) - सचिन तेंदुलकर, 2011 बनाम कोच्ची
  • 109*(60) - रोहित शर्मा, 2012 बनाम केकेआर
  • 100*(61) - लेंडल सिमंस, 2014 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • 103*(49) - सूर्यकुमार यादव, 2023 बनाम गुजरात

image credit ipl/ bcci

रायडू को पछाड़ा

सूर्या मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। फ्रेंचाइजी के लिए अब तक वह आईपीएल में 2515 रन बना चुके हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपनी पारी का पांचवां रन बनाने के साथ ही अंबाती रायडू (2416) का रिकॉर्ड तोड़ा।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 4929 - रोहित शर्मा
  • 3412 - कीरोन पोलार्ड
  • 2515 - सूर्यकुमार यादव
  • 2416 - अंबाती रायडू

ये भी पढ़ें- गेंदबाजों ने हरवाया मैच... PBKS की हार के बाद फूटा Shikhar Dhawan का गुस्सा

कैसा है अब तक का प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार यादव 12 मैचों में 43.55 की शानदार औसत और 191 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से कुल 479 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। ऑरेंड कैप की लिस्ट में सूर्या तीसरे पायदान पर है।

Latest Stories