Keshav Maharaj: पूरा भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी केशव महाराज ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर इसकी शुभकामनाएं दी। जानकारी के लिए बता दें कि 34 वर्षीय खिलाड़ी भले ही साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करते हैं, मगर उनकी जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं। दरअसल केशव भारतीय मूल के साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हैं।

Keshav Maharaj ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले लेफ्टा आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज केशव महाराज का एक बार फिर भारत के लिए प्रेम जागा है। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदुस्तान के देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी। बता दें कि साउथ अफ्रीकी स्पिनर का जन्म 7 फरवरी 1990 को डरबन में हुआ था। हालांकि उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर से थे।

उनके पिता का नाम आत्मानंद व माता का नाम कंचन माला है। केशव के पिता भी क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने डोमेस्टिक लेवेल पर विकेटकीपिंग की। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब केशव महाराज ने भारत या हिंदू धर्म के लिए अपना प्रेम दिखाया हो। बता दें कि वह हिंदू देवता हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने पहले कई बार अपने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है।

इसके अलावा वह मंदिरों में जाते रहते हैं। भारत में खेले गए 2023 विश्व कप के दौरान केशव ने कई मंदिरों के दर्शन भी किए थे। इसके अलावा उनके बैट पर ऊं भी लिखा हुआ है।

Read More Here:

Tilak Varma को भारतीय कप्तान का "सूर्य" नमस्कार, 22 वर्षीय युवा की अविश्वसनीय पारी ने भारत को दिलाई जीत

IND vs ENG Highlights: भारत ने इंग्लैंड के जबड़े से छीना मैच, तिलक वर्मा ने चौका लगाकर दिलाई नामुमकिन जीत

IND vs ENG : भारतीय टीम को लगे 2 बड़े झटके, इन 2 खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह

Ranji Trophy: सितारों से सजी हुई मुंबई की टीम को जम्मू-कश्मीर ने 11 सालों के बाद दी मात, दर्ज की एतेहासिक जीत!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।