Table of Contents
Shubman Gill: इस सीजन एलिमिनेटर का मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा, वहीं मुंबई ने यह मुकाबला जीत कर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। अब मुंबई पंजाब किंग्स के खिलाफ अगला मुकाबला खेलती हुई नज़र आएगी।
एलिमिनेटर में हार जीत के अलावा एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। दरअसल टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और शुभमन गिल (Shubman Gill) आमने सामने थे। इस दौरान दोनों के बीच एक ऐसा वाक्य हुआ, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
गिल और पांड्या के बीच तकरार
गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टॉस के समय दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर गिल को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी। लोगो को गिल का रवैया पसंद नही आया।

मामला यही नहीं रुका। मुंबई के तरफ से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरें शुभमन गिल जैसे ही एक रन बनाकर आउट हुए, वैसे ही पांड्या के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। उन्होंने तुरंत आक्रामक जश्न मनाया। पांड्या का यह आक्रामक रूप देखकर फैंस कहने लगे कि गिल के व्यवहार का पांड्या ने बदला लिया है। अब इस पुरे मामले पर गिल ने चुप्पी तोड़ी हैं।
Shubman Gill ने हेटर्स को दिया करारा जवाब
शुभमन गिल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लगाकार लिखा,"ज्यादा कुछ नहीं बस प्यार। आपको इंटरनेट पर जो दिखता है, उन सभी चीजों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।"
गिल ने ज्यादा कुछ न बोलते हुए यह साफ कर दिया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच प्यार और सम्मान है। इंटरनेट पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है वह सब गलत है।
Shubman Gill's Instagram story. pic.twitter.com/wEzRWTMb6S
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2025
गुजरात के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन
गुजरात के खिलाफ मुंबई ने बेहतरीन प्रदर्शन कर 20 रनों से जीत हासिल की। इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय रोहित शर्मा को जाता है। रोहित ने 81 रन बनाकर गुजरात को एक बड़ा लक्ष्य देने में कामयाब हो गए। गुजरात ने भी अच्छी कोशिश की, लेकिन उन्हें मुंबई से हार कर इस सीजन को यही अलविदा कहना पड़ा।
Read More: IPL 2025 में अन्सोल्ड रहे ये 3 खिलाड़ी, बीच सीजन मिला मौका तो दुनिया ने माना लोहा