IPL 2025 खत्म होने के कगार पर है। इस सीजन सिर्फ 2 मुकाबला बचा हुआ है, जिसमे क्वालिफयार 2 का मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दूसरा और आखिरी मुकाबला 3 जून को फाइनल के रूप में खेला जाएगा।

फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दस्तक दे दी है। फाइनल में RCB के सामने मुंबई या तो पंजाब होने वाली है। ऐसे में आइयें जानते हैं फैंस और टीम को किन तीन खिलाड़ियों से सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं।

IPL 2025: विराट कोहली

36 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली RCB के शान हैं। RCB के लिए उनका प्रदर्शन बेहद खास और आक्रामक अंदाज में होता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सीजन 14 मुकाबले RCB के लिए खेलें, जिसमे उन्होंने 614 रन बनाएं। इस दौरान उनका औसत 55.82 का व स्ट्राइक रेट 146.53 का रहा है। 17 साल के लम्बे इंतजार के बाद उन्हें एक और मौका मिला है ट्रॉफी हासिल करने का। ऐसे में पुरे टीम और फैंस को उनसे उम्मीद है कि 3 जून को वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।

IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025: जोश हेजलवुड

RCB के गेंदबाज डिपार्टमेंट के भरोसेमंद गेंदबाज जोश हेजलवुड से काफी उम्मीदें हैं। विदेशी खिलाड़ी हेजलवुड ने इस सीजन RCB के लिए 11 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने कुल 21 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन से वह आज पर्पल कैप की रेस में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। क्वालीफायर में पंजाब के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट झटककर उनके लय को खराब कर दिया था। ऐसे में उनसे इसी फॉर्म की उम्मीद फाइनल में होगी।

IPL 2025: फिल सॉल्ट

विराट कोहली के साथ विस्फोटक ओपनिंग करने वाले फिल सॉल्ट से टीम और फैंस को उतनी ही उम्मीदें हैं, जितनी कोहली से हैं। इनकी जोड़ी विपक्षी टीम पर भारी पड़ती है। हाल ही में हुए पंजाब के खिलाफ मुकाबले में सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया था। उन्होंने अब तक RCB के लिए 12 मैच खेलें हैं, जिसमे 387 रन बनाएं। इस सीजन उनका सर्वोच्च स्कोर 65 रहा है।

Read More: IPL 2025 में अन्सोल्ड रहे ये 3 खिलाड़ी, बीच सीजन मिला मौका तो दुनिया ने माना लोहा