Table of Contents
IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए अपने पहले मैच में हार चुकी है। यह 13वीं बार है जब मुंबई इंडियंस अपने ओपनिंग मैच में हारी है। अब टीम को इस बात पर कठिन निर्णय लेना होगा की प्लेइंग 11 में कौन रहेगा और कौन नहीं।
IPL 2025 - प्लेइंग 11 में बदलाव
निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना चाहते हैं। वें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। खबर मिली है कि अगले मैच में तीन खिलाड़ियों को बाहर किए जाने की संभावना है।
IPL 2025 - रोबिन मिंज
रोबिन मिंज एक दमदार खिलाड़ी है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है। हालांकि वें प्रभाव छोड़ने में कुछ खास कामयाब नहीं रहे। अपने पहले मैच में उन्होंने नो गेंद में महज तीन रन बनाए थे। हो सकता है टीम उन्हें बाहर करने पर विचार कर सकती है। उनके बजाय मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज और ऑलराउंडर राज बावा को मौका मिल सकता है।
IPL 2025 - नमन धीर
नमन धीर भी अपने प्रदर्शन में पीछे रह गए हैं। मोटे 12 गेंद में बस 17 रन बनाए थे जिसमें एक चौंका शामिल है। अब टीम धीर को बाहर करने पर विचार कर सकती है। उनकी जगह मुंबई इंडियंस के विग्रेश पुथुर टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
उन्होंने सीएसके के खिलाफ डैब्यू किया और शानदार तीन विकेट लिए। इससे यह पता चलता है कि वह गेंदबाजी आक्रमण को बढ़ावा देने की क्षमता रखते हैं।
IPL 2025 - सत्यनारायण राजू
सत्यनारायण राजू को भी अपने डैब्यू पर इसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने महज एक ओवर फैंका, उसमें उन्होंने 13 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए. इसी बीच हार्दिक पांड्या अगले मैच में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं जिससे जाहिर होता है कि राजू को शायद टीम छोड़नी पड़े।
READ MORE HERE :
अपने पहले आईपीएल मैच से पहले छोटे उस्ताद वैभव सूर्यवंशी ने दिया सचिन और युवराज को ओपन चैलेंज
'अभी 7 साल और आईपीएल खेलेंगे एमएस धोनी' कप्तान रुतुराज ने सीएसके फैंस को दी सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी!
डेविड वॉर्नर ने आखिर क्यों की एयर इंडिया की आलोचना? कारण जानकार हो जाओगे हैरान!
आरसीबी की जीत के बाद सीएसके समाज में दहशत का माहौल, क्या धोनी की टीम आईपीएल 2025 से जल्द होगी बाहर?
मुंबई की हार के 3 बड़े कारण, चेन्नई का गेंदबाज अकेला पूरी MI टीम पर पड़ा भारी
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।