PBKS Playing 11 vs MI: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरों जैसा होने वाला है। ऐसे में आइयें जानते हैं मुंबई के खिलाफ पंजाब की क्या होगी रणनीति।

ओपनिंग में दिखेगी प्रियंश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी

पंजाब की तरफ ओपनिंग करने प्रियंश आर्य और प्रभसिमरन सिंह मैदान में उतरेंगे। प्रियंश आर्य बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। आर्य ने मुंबई के खिलाफ पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। तो वहीं प्रभसिमरन सिंह भी पुरे सीजन शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने 500+ रन का आकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों से बेहतरीन ओपनिंग की उम्मीद है।

PBKS Playing 11 vs MI: मिडिल आर्डर में अय्यर और इंग्लिस का दिखेगा जलवा

मिडिल आर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज जोश इंग्लिस बल्लेबाजी करने उतरेंगे। उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था। उनका यही अंदाज मुंबई के खिलाफ भी देखने को मिल सकता है। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उनसे मुंबई के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

इसके अलावा नेहल वढेरा और शशांक सिंह को भी इस मुकाबले से वापसी करनी होगी। क्योंकि वह पिछले कुछ मुकाबलों में खास कमाल नही दिखा पा रहे हैं। फैंस को दोनों ही खिलाड़ियों से मुंबई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

पंजाब के बेहतरीन ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस का रोल मुंबई के खिलाफ अहम होने वाला है। पिछले कुछ मैचों में इनके बल्ले से शानदार रन निकले हैं। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई भी बल्ले और गेंद दोनों से टीम को योगदान दे सकते हैं।

PBKS Playing 11 vs MI
PBKS Playing 11 vs MI

PBKS Playing 11 vs MI: गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह पड़ेंगे बल्लेबाजों पर भारी

पंजाब की तरफ से गेंदबाजी की बड़ी जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन के कंधो पर होगी। दोनों ही गेंदबाज बेतरीन फॉर्म में हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल फिट न होने कारण इस मुकाबले में दिखाई नही दे सकते हैं, उनकी जगह स्पिन विभाग की जिम्मेदारी हरप्रीत बरार को सौपी जा सकती है।

PBKS Playing 11 vs MI: मुंबई के खिलाफ पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

प्रियंश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन, हरप्रीत बरार।

Read More: IPL 2025: शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या से क्यों नहीं मिलाया था हाथ? गुजरात के कप्तान ने बता डाली पूरी सच्चाई