Table of Contents
IPL 2025: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल ही में आईपीएल 2025 के लिए अपनी पसंदीदा टीम का खुलासा किया है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सपोर्ट करने के बजाय एक ऐसी टीम को चुना, जिसका नाम सुनकर फैंस हैरान हैं।
बता दें धवन ने यहां पर मुंबई इंडियंस को चुना है और उनका कहना है कि वे इसी टीम को सपोर्ट करेंगे। दरअसल, मुंबई में धवन के सबसे करीबी दोस्त रोहित शर्मा भी हैं।
मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करेंगे Shikhar Dhawan
शिखर धवन ने IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) को सपोर्ट करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि "पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। धवन का मानना है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली यह टीम बेहद संतुलित है और उनके पास जीत का दमखम है।"

मुंबई इंडियंस की ताकत
धवन ने मुंबई इंडियंस की तारीफ करते हुए कहा कि "यह टीम इस सीजन में शानदार लय में है। हाल ही में हुए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर अपनी ताकत दिखाई। इस जीत ने उन्हें क्वालिफायर 2 में जगह दिलाई, जहां उनका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। धवन का कहना है कि मुंबई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही मजबूत हैं और उनके पास अनुभवी खिलाड़ियों का साथ है।"
शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को भी किया इग्नोर
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मुंबई को चुनकर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, उन्होंने पंजाब को भी नहीं चुना है, जिस टीम की कप्तानी वे पिछले सीजन तक किया करते थे। मुंबई को चुनने के पीछे रोहित शर्मा भी हो सकते हैं क्योंकि ये दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।
इसी आईपीएल के दौरान धवन ने कमेंट्री करते हुए कहा था कि "किसी के नाम में हीरा तो किसी के कान में हीरा। मुझे हीरे की क्या जरूरत, जब मेरा यार है हीरा।" उनका ये बयान भी उस समय काफी सुर्खियों में रहा था।