Table of Contents
KL Rahul Injury: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के प्लेऑफ के लिए 3 टीमों का स्थान पक्क हो चुका है। लेकिन चौथी टीम के लिए रेस बहुत ही दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए चौथी टीम की जंग सीधे तौर पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होनी है। इन दोनों ही टीमों के बीच 21 मई, मंगलवार को बहुत ही अहम मैच खेला जाना है। लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि उनके सबसे खास खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) चोटिल हो गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स पर आयी बड़ी टेंशन, KL Rahul हुए चोटिल
जी हां... आईपीएल के इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी टक्कर में से एक आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की जंग होने जा रही है। इस करो या मरो मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं और दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ प्लेऑफ के लिए जगह सुरक्षित करने पर टिकी है। लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो मैच से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को चोट लग गई है।
प्रैक्टिस के दौरान केएल राहुल को लगी घुटने में चोट
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई। चोटिल होने के बाद केएल राहुल (KL Rahul) को तुरंत ही मैदान छोड़ना पड़ा। केएल राहुल की ये चोट कितनी गंभीर है और उन्हें कितना प्रभाव पड़ेगा इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन राहुल की चोट ने दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को टेंशन में डाल दिया है। कैपिटल्स के फैंस और टीम सभी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले वो पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर सके।
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले इनफॉर्म केएल राहुल का फिट होना है जरूरी
केएल राहुल इस सीजन कमाल की फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। वो इस सीजन अब तक 11 मैचों में 3 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक जड़ चुके हैं और कुल 493 रन बना चुके हैं। केएल राहुल (KL Rahul) की इस शानदार फॉर्म को देखते हुए तो फैंस यही दुआ करेंगे कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो। क्योंकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन प्लेऑफ के लिए काफी अहम होने वाला है। क्योंकि यहां हार उन्हें इस सीजन बाहर का रास्ता दिखा सकती है।