इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का शेड्यूल घोषित हो गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जब वे अपना पहला मैच खेलेंगे। इसके बाद टीम कुल 14 मैच खेलेगी, जो विभिन्न तारीखों और अलग-अलग मैदानों पर होंगे। आइए जानते हैं हार्दिक पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस किस दिन-किस मैदान में नजर आएगी।

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल पांच बार खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा, 2011 और 2013 में टीम ने चैंपियंस लीग टी20 भी जीती थी। 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में जबरदस्त वापसी की और 2015 2017 में भी खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि, 2021 के बाद से टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वे ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहे हैं।

मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

23 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस

31 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

4 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

7 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

13 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

17 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

20 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

23 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

27 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

1 मई – मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

6 मई – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस

11 मई – मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

15 मई – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजांफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर।

Read More Here:

PAK vs NZ: पाकिस्तान को फाइनल में हराकर न्यूजीलैंड ने ट्राई-नेशन सीरीज का खिताब किया अपने नाम!

GG vs RCB: Beth Mooney ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ खेली शानदार पारी, इस सीजन का जड़ा पहला अर्धशतक!

SL vs AUS: दूसरे वनडे में 174 रनों की जीत अर्जित कर श्रीलंका ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया ये रिकॉर्ड अपने नाम!

IML 2025: इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के लिए भारत और श्रीलंका ने किया स्क्वाड का एलान, जानिए किन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।