आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने एक कमाल की स्क्वाड बनाने का प्रयास किया हैं। इस मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने अपनी कोर टीम को पहले ही रिटेन कर लिया था वहीं नीलामी में कुछ शानदार खिलाड़ी भी खरीदे हैं। इस आर्टिकल में हम उनके टॉप 5 खरीद के बारे में चर्चा करेंगे।

1. ट्रेंट बोल्ट

इस लिस्ट में पहला नाम न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम हैं। इस बार नीलामी में टीम ने उन्हें 12.5 करोड़ में अपने स्क्वाड में शामिल किया हैं। वें पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके रिकॉर्ड कमाल के हैं। उन्होंने अभी तक 104 मुकाबलें खेले हैं और उन्होंने कुल 121 विकेट चटकाए हैं।

2. नमन धीर

इस लिस्ट में दूसरा नाम युवा बल्लेबाज नमन धीर का हैं। इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 5.25 करोड़ में अपने स्क्वाड में शामिल किया हैं।

3. दीपक चहर

इस लिस्ट में अगला नाम दीपक चहर का हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के इस पूर्व खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने इस बार की नीलामी में 9.25 करोड़ में अपने स्क्वाड में शामिल किया हैं। उन्होंने अभी तक 81 मुकाबलें खेले हैं जिसमें उन्होंने 77 विकेट चटकाए हैं।

4. मिचेल सैंटनर

इस लिस्ट में अगला नाम मिचेल सैंटनर का है जो भी चेन्नई सुपर किंग्स से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बने हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस मात्र 2 करोड़ में अपने स्क्वाड का हिस्सा बना लिया हैं।

5. वील जैक्स

इस लिस्ट में 5वां नाम वील जैक्स का हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार की नीलामी में 5.25 करोड़ में खरीदा हैं। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए विल जैक्स ने कमाल का प्रदर्शन किया था और आरसीबी को प्लेऑफ में लेकर गए थे।

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।