IPL 2025 63rd Match MI vs DC Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 63वां मैच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद खास है। यह मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच खेला जाना है। यह मैच 21 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस सीधे प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखेगी। लेकिन इस मैच में मौसम दोनों टीमों के सपनों पर पानी फेर सकता है।

MI vs DC मैच पर बारिश का साया

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच आईपीएल 2025 के 63 वें मैच से पहले मौसम खलल डाल सकता है। मैच से एक दिन पहले मुंबई में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ दिनों तक मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मुंबई के लिए अगले चार दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया गया है। एक्यूवेदर के अनुसार, मैच वाले दिन बारिश की 80% संभावना है और करीब 1.5 घंटे तक बारिश हो सकती है। हालांकि रात में बारिश की संभावना घटकर 25% रह सकती है, लेकिन मौसम लगातार बदल रहा है, इसलिए कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना मुश्किल है।

MI vs DC हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में अब तक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के बीच कुल 36 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 20 मैच जीतकर बढ़त हासिल की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 16 बार जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की और दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर लिया।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें

  • मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉपले, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, रघु शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू
  • दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, दुशमंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, डोनोवन फरेरा, मनवंत कुमार एल

Read More Here:

बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी IPL 2025 का रोमांच! BCCI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Rishabh Pant का फ्लॉप शो जारी, Eshan Malinga के शानदार कैच के बाद संजीव गोयनका का मूड हुआ खराब

PSL के पीछे हाथ धोकर पड़ा Punjab Kings! अब Kyle Jamieson को किया गया शामिल, जानिए किसकी लेंगे जगह?

रोहित शर्मा स्टैंड पर देखकर रो पड़ीं Ritika Sajdeh! इमोशनल मोमेंट में बह निकले आंसू, वीडियो वायरल