IND vs NZ Final: दुबई का मैदान आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल होस्ट करने वाला है। 9 मार्च को होने वाले इस बड़े मुकाबले में विश्व क्रिकेट की दो धुरंधर टीमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) आमने-सामने होगी। इस मैच के ऊपर दुनियाभर के फैंस की नजरें होने वाली हैं।
हालांकि प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस दिन दुबई में बारिश के आसार हैं। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।
IND vs NZ Final: ऐसा रहेगा दुबई के मौसम का हाल
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (IND vs NZ Final) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इससे पहले इसी मैदान पर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज के दौरान एक दूसरे से भिड़ी थी। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से कीवियों को परास्त किया था।
साथ ही टीम इंडिया अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेल रही है। उस लिहाज से उन्हें होम एडवांटेज मिल सकता है। टीम में 4 धाकड़ स्पिनर मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में विपक्षी टीम की नाक में दम कर के रखा है। ऐसे में इंडिया को हराने के लिए न्यूजीलैंड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
इससे पहले 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर हुई थी। यहां कीवियों ने मेन इन ब्लू को पटखनी दी थी। इसके अलावा पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में दोनों टीमें बराबरी पर रही हैं। एक बात तो तय है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल (IND vs NZ Final) में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
हालांकि इस मैच में बारिश की संभावना है। दुबई में 9 मार्च को सुबह से लेकर शाम तक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही दिन में हल्की वर्षा हो सकती है। इस दिन यहां का तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। साथ ही 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे तेज गेंदबाजों का काफी मदद मिल सकती है।
Read More Here:
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।