Virat-Ganguly Controversy में हुआ अहम खुलासा, शास्त्री थे इसके लिए जिम्मेदार!

तत्कालीन बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली से जुड़ा विवाद।बीच-बीच में उनकी और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आपस में मनमुटाव की खबरें भी आती रहती हैं।

author-image
By Puneet Sharma
virat ganguly -HD.jpg

image credit sports yaari

New Update

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने दम पर टीम को कई बड़ी जीते दिलाई हैं। फॉर्मेट कोई सा भी हो, लेकिन कोहली ने सभी में शानदार प्रदर्शन किया है। खास तौर पर अगर बात रन चेस की बात हो, तो उनके कहने ही क्या। इसलिए उन्हें चेस मास्टर भी कहा जाता है। विराट के खेल और उनकी फिटनेस के सभी दीवाने हैं। 

विराट जितने बड़े खिलाड़ी हैं, उतने ही ज्यादा विवाद भी उनके साथ जुड़े रहे हैं। फिर चाहें वो गौतम गंभीर से जुड़ा विवाद हो, या फिर तत्कालीन कोच अनिल कुंबले से जुड़ा विवाद, या फिर तत्कालीन बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली से जुड़ा विवाद। बीच-बीच में उनकी और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के आपस में मनमुटाव की खबरें भी आती रहती हैं। कुल मिलाकर कोहली का हमेशा से विवादों से गहरा नाता रहा है। 

ये भी पढ़ें- IPL की रेव पार्टी में पकड़े गए थे Wayne Parnell, अब मिली RCB में जगह

शास्त्री थे गांगुली-कोहली की अनबन के जिम्मेदार 

हमारे यूट्यूब चैनल 'स्पोट्स यारी' के एक शो में वरिष्ठ खेल पत्रकार वासु दा ने खुलासा किया कि दरअसल तत्कालीन बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच जो विवाद हुआ था, उसकी जड़ पूर्व कोच रवि शास्त्री थे। उन्होंने ये भी बताया कि इसी तरह पूर्व कोच अनिल कुंबले के साथ हुई कोहली की अनबन के लिए भी शास्त्री ही जिम्मेदार थे। उन्हीं की वजह से विराट से जुड़े ये विवाद हुए। 

ये भी पढ़ें- IPL 2023: Mitchell Marsh भी लौटे स्वदेश, जानें क्या है कारण

विराट और रवि शास्त्री के बीच हमेशा ही एक अच्छी ट्यूनिंग रही है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। कुंबले को हटाकर रवि शास्त्री को कोच बनाने के पीछे विराट कोहली की मंशा भी जगजाहिर है। बताया जाता है कि सौरव गांगुली के साथ कोहली के रिश्ते बिगड़ने के पीछे शास्त्री का ही हाथ था। उनके उकसाने पर ही कोहली ने गांगुली से पंगा लिया था। 

इसी तरह कुंबले के साथ विराट की अनबन की वजह भी शास्त्री ही थे, वो खुद कोच बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने विराट के अनिल कुंबले से भी रिश्ते खराब करा दिए। रवि ने अपने कोच बनने की इच्छा तत्कालीन बीसीसीआई एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण से भी जाहिर की थी। 

ये भी पढ़ें- IPL 2023: SRK ने दिया रिंकू सिंह का साथ, KKR ने ऐसे जीत का मनाया जश्न

क्या था गांगुली-कोहली विवाद 

image credit google

ये विवाद तब सुर्खियों में आया, जब कोहली को टी20 की कप्तानी छोड़ने के बाद वनडे में भी कप्तान के पद से हटा दिया गया था। तब विराट कोहली ने दावा किया था, कि उन्हें इस बारे में पहले से नहीं बताया गया था। इसके जवाब में बीसीसीआई की ओर से बताया गया कि विराट झूठ बोल रहे हैं, उन्हें इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। इसी बात पर गांगुली-कोहली में विवाद हो गया था।

#Virat Kohli #BCCI #Anil Kumble #SOURAV GANGULY #ravi shastri #sports yaari #Gautam Gambhir #स्पोर्ट्स यारी #विराट-गांगुली विवाद #रवि शास्त्री #अनिल कुंबले #गौतम गंभीर #Virat-Ganguly Controversy
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe