LSG छोड़कर KKR से जुड़ने की खबरों के बीच Gautam Gambhir ने किया, बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाने का ऐलान

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पर बारिश कहर बनकर टूटी है, बारिश के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आज (12 जुलाई) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (Delhi Flood) का दौरा किया। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
image credit ipl/ bcci

image credit twitter

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पर बारिश कहर बनकर टूटी है, बारिश के कारण लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोग इस विपदा के कारण बेघर हो गए हैं और भूख प्यास से परेशान हैं। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) और सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने आज (12 जुलाई) को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (Delhi Flood) का दौरा किया। 

लोगों के बीच पहुंचकर गंभीर ने उनकी परेशानियां सुनीं और जल्द से जल्द उन्हें मदद पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।  उन्होंने इसके बाद ट्वीट कर बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी दरियादिली दिखते हुए उन्हें भोजन पहुँचाने का वादा भी किया है। वैसे गंभीर इस समय LSG छोड़कर अपने पुराने फ्रेंचाईजी KKR से जुड़ने की खबरों के कारण भी चर्चाओं में हैं।  

ये भी पढ़ेंः 'Sarfaraz Khan से जाकर बात करनी चाहिए', भज्जी BCCI को लताड़ते हुए बोले

ट्वीट कर लोगों को भोजन पहुँचाने का किया वादा

गौतम गंभीर ने एक ट्वीट किया, अपने इस ट्वीट में उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से अपनी सहानुभूति प्रकट की और इन लोगों को भोजन पहुँचाने का आश्वासन दिया है। अपने इस ट्वीट में गंभीर ने लिखा "बाढ़ में दिल्ली इसी लिए बह गयी क्यूंकि विकास कार्यों का पैसा प्रचार में बहाया गया! मैं लगातार राहत कार्यों का जायज़ा ले रहा हूँ और सभी पीड़ितों को हमारी जन रसोई से रोज़ाना खाना पहुँचाया जायेगा!" इससे पहले यमुना के बढ़ते जल स्तर के बीच उन्होंने दिल्ली में राहत शिविर का दौरा भी किया था। .

ये भी पढ़ेंः दादा ने लांच किया Sourav Ganguly Masterclass App, फैंस से वादा निभाया

पहले भी करते रहे हैं लोगों की सहायता 

गौतम गंभीर पहले भी लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं। वो जरूरतमंद लोगों के लिए जन रसोई चलते हैं। उन्होने गौतम गंभीर फाउंडेशन भी बनाया हुआ है, जो जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। साथ ही उनकी ओर से लोगों की शिक्षा के लिए काम किया जाता है और शहीद परिवारों की सहायता भी की जाती है।    

ये भी पढ़ेंः WI Tour पर टी20 सीरीज के लिए Indian Squad का ऐलान, इन 2 चेहरों को Team India में मिली एंट्री

गौतम गंभीर के KKR के साथ जुडने की भी है चर्चाएं 

ये भी पढ़ेंः IPL 2024 में दिखेगा Pakistan का ये खिलाड़ी!, इस तरह मिल सकती है एंट्री

इस समय गौतम गंभीर कुछ और कारणों से भी चर्चाओ में हैं, उनके IPL 2024 में LSG का साथ छोड़कर अपनी पुरानी टीम KKR से जुड़ने की खबरें गर्म हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, मगर केकेआर के फैंस चाहते हैं कि वो फिर से केकेआर के साथ जुड़े और उसके खिताब के सूखे को खत्म करें। ये तो वक्त बताएगा कि वो क्या निर्णय लेते हैं। 

Latest Stories