ENG vs IND: 20 जून 2025 को इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों देशों के बीच यह महायुद्ध हेडिंग्ले लीड्स में देखने को मिलेगा। हालांकि इस मैदान पर भारत का इतिहास कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को कड़ी मेहनत के साथ इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान में उतरना होगा।

इस मैदान में भारत ने कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमे सबसे ज्यादा उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा भारत ने साल 2007 के बाद से इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में पहला मुकाबला काफी अहम होने वाला है। आइए जानते हैं इस मैदान पर कैसा रहा है अब तक भारत का प्रदर्शन।

ENG vs IND
ENG vs IND

ENG vs IND: कितनी बार मिली भारत को हार ?

भारत ने हेडिंग्ले लीड्स में सबसे ज्यादा नंबर हार में बनाए हैं। टीम इंडिया अब तक इस मैदान पर 4 बार इंग्लैंड से हार का सामना कर चुकी है। पहली बार इंग्लैंड ने साल 1952 में 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरी बार साल 1959, तीसरी बार 1967 और चौथी बार साल 2021 में पूरे 76 रनों से हराया था।

कितनी बार मिली भारत को जीत?

भारत ने इस मैदान पर 4 बार हार और 2 बार जीत का परचम लहराया है। पहली बार भारत ने 1986 में 279 रनों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरी बार 2002 में जीत हासिल की थी। बता दें, 7 मैचों में से एक 1979 में ड्रॉ रहा था।

ENG vs IND: क्या इस साल भारत बदल पाएगा इतिहास?

इस बार भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में हैं, जो कि एक बेहतरीन कप्तान हैं। वह अपनी युवा कप्तानी से कुछ नया जरूर करना चाहेंगे, पूरे देश की निगाहें इस समय गिल पर है। उनसे उम्मीद है कि इस साल यह खिताब भारत के नाम हो सकता है। अब देखना यह होगा कि गिल यह इतिहास बदल पाएंगे या नहीं।

Read More: ENG vs IND: भारत को फंसाने के लिए इंग्लैंड का 'गंदा' खेल! टेस्ट सीरीज से पहले पिच के साथ कर रहा खिलवाड़? क्यूरेटर ने खुद खोली पोल