खिताबी जीत के बाद सोशल मीडिया पर छाए सुपर किंग्स, जडेजा बोले ये जीत माही भाई के नाम

सोशल मीडिया पर चेन्नई की जीत का डंका बजा हुआ है। खिलाड़ियों ने भी अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। विनिंग शॉट लगाने वाले Ravindra Jadeja ने तो यहां तक लिख दिया कि यह जीत माही भाई के नाम... धोनी भाई आपके लिए तो कुछ भी...

New Update
eww

image twitter

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक बार फिर से आईपीएल पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है। IPL 2023 Final में टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। रोमांचक मुकाबले में कहने को चेन्नई के सामने 215 रन का विशाल टारगेट था, लेकिन बारिश के चलते करीब दो घंटे मैच को रोकना पड़ा और फिर डकवर्थ लुईस नियम के तहत सीएसके को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। 

आखिरी 2 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी। मोहित शर्मा कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) थे। जड्डू ने 5वीं गेंद पर लॉग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर चौका जड़कर चेन्नई को यादगार जीत दिला दी। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम ने 5वीं बार आईपीएल पर कब्जा जमाया।

सोशल मीडिया पर चेन्नई की जीत का डंका बजा हुआ है। हर कोई फ्रेंचाइजी को जीत की बधाई दे रहा है। टीम के खिलाड़ियों ने भी अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। विनिंग शॉट लगाने वाले रवींद्र जडेजा ने तो यहां तक लिख दिया कि यह जीत माही भाई के नाम... धोनी भाई आपके लिए तो कुछ भी...

ये भी पढ़ें- 'ये रिटायरमेंट का बेस्ट टाइम है, लेकिन...', संन्यास पर Dhoni ने लगाया पूर्णविराम

आइए डालते हैं, सभी की पोस्ट पर एक नजर...

ये भी पढ़ें- IPL 2023 FINAL: फाइनल में हुई रिकॉर्ड्स की बारिश, धोनी-रायडू ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ेंः CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी-जडेजा का रिएक्शन

Latest Stories