फिर दिखी थाला के लिए दीवानगी, MS Dhoni की आरती उतारते दिखा फैन

और अगर बात चेन्नई  की हो तो कहने ही क्या। वहां तो लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। इसकी मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। जब उनके एक फैन ने उनकी पूजा करते हुए वीडियो शेयर की।

New Update
msd .png

image credit twitter

हर बार की तरह इस साल भी माही के मैदान पर उतरने का उनके सभी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसकी वजह ये है कि धोनी अब केवल आईपीएल के दौरान ही मैदान में दिखते हैं। धोनी की बल्लेबाजी और विकेट के पीछे की चपलता के साथ-साथ उनकी चतुराई भरी कप्तानी अब सिर्फ आईपीएल में ही देखने को मिलती है। 

माही की लोकप्रियता इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के इतने सालों के बाद भी अभी तक भी कम नहीं हुई है। क्या आम लोग और क्या खास, हर कोई उनके पीछे दीवाने हैं। और अगर बात चेन्नई  की हो तो कहने ही क्या। वहां तो लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। इसकी मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। जब उनके एक फैन ने उनकी पूजा करते हुए वीडियो शेयर की।

ये भी पढ़ें: छक्का लगाकर MS Dhoni ने पूरे किए 5 हजार रन, तोड़ डाला रोहित-विराट का महा रिकॉर्ड

थाला को भगवान की तरह पूजा

माही के एक दीवाने ने टीवी स्क्रीन पर उन्हें देखकर उनकी आरती उतारते हुए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो टीवी स्क्रीन के सामने खड़े हो कर उनकी आरती उतारते और उन्हें फूल अर्पित करते नजर आ रहे हैं।जो दर्शाता है कि उनकी धोनी के प्रति दीवानगी किस हद तक है। ये कोई इस तरह की पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी ऐसे नजारे देखे जाते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Moeen Ali के जाल में फंसे राहुल के सुपर जॉयंट्स, CSK ने 12 रन से जीता मैच

n

रांची के राजकुमार माही का चेन्नई अब दूसरा घर बन चुका है।उन्होंने खुद भी यहां के लोगों के प्यार और उनके प्रति जुनून का जिक्र किया है। वैसे एमएस धोनी की लोकप्रियता किसी क्षेत्र विशेष तक या वर्ग विशेष तक सीमित नहीं है। उनके चाहने वालों में सारे देश के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। हाल ही में जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में प्रजेंटेशन देने पहुंचे थे। उन्होंने भी धोनी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया था, और उनके प्रति अपना सम्मान दिखाया था। 

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: फिर गरजा ऋतुराज का बल्ला, लखनऊ के सामने 218 रन का लक्ष्य

मैदान पर जलवा कायम

MS Dhoni

अब तक खेले गए दोनों मैचों में धोनी ने बल्लेबाजी के लिए बस कुछ ही मिनटों के लिए मैदान में उतरे हैं। लेकिन उन्होंने कुछ मिनटों में ही घन्टों तक बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाजों से ज्यादा छाप छोड़ी है। लोग उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने को व्याकुल हो रहे हैं। धोनी ने भी फैंस को निराश नहीं किया है।

पहले मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जहां उन्होंने मात्र 7 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। तो वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ अपनी 3 गेंदों की पारी में 2 ताबड़तोड़ छक्के जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक उपलब्धि और जोड़ ली, जब उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए।

Latest Stories