MS Dhoni की बल्लेबाजी पर बोले Sanju Samson, वह क्या कर सकते हैं...

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में बुधवार को आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मैच में CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
MS Dhoni, Sanju Samson

MS Dhoni, Sanju Samson: Image credit: IPL

CSK vs RR: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium, Chennai) में बुधवार को आईपीएल 2023 का 17वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals) के बीच खेले गए इस मैच में CSK के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 3 रन से इस मुकाबले को जीता।

2 ओवर में चाहिए थे 40 रन

आखिरी 2 ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों ने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाए। अब आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। संदीप शर्मा ने 2 गेंद वाइड कर चेन्नई का बोझ हल्का कर दिया। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर धोनी ने सिक्स जड़ दिया। तीसरी गेंद पर भी धोनी ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने 1 रन लिया। 5वीं गेंद पर जडेजा ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, लेकिन धोनी 1 रन ही बना सके। 

धोनी का सम्मान करना चाहिए

जीत के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा, आपको लड़कों को श्रेय देना होगा। गेंदबाजों ने अंत में अपना संयम बनाए रखा और वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमने भी अपने कैच लपके। मेरी चेपॉक से अच्छी यादें नहीं हैं, मैं यहां कभी नहीं जीता और आज जीतना चाहता था। गेंद ग्रिप कर रही थी और इसलिए हम जम्पा को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में लाए। ऋतुराज के आउट होने के साथ हमारे पास अच्छा पावरप्ले था और सोचा था कि अगर हम बहुत ज्यादा दिए बिना पावरप्ले से बाहर हो सकते हैं तो हमारे पास काम करने के लिए स्पिनर हैं। आखिरी दो ओवर तनावपूर्ण थे। लेकिन धोनी के साथ कभी सुरक्षित नहीं हैं। आपको धोनी के लिए सम्मान होना चाहिए और वह क्या कर सकता है। उसके खिलाफ कुछ भी काम नहीं करता।

ये भी पढ़ें: जब सचिन ने वीरू को बल्ला दे मारा था, Virender Sehwag ने सुनाया किस्सा

ये भी पढ़ें: CSK vs RR: लगातार दूसरे मैच में नहीं खुला Sanju Samson का खाता, बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Stories