MS Dhoni क्या IPL 2024 में भी दिखेंगे? CSK के CEO ने इस पर ये कहा

ये अटकलें कई सालों से लगाई जा रही हैं, कि थाला कभी भी आईपीएल से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। मगर हर बार ये अटकलें गलत और महज अफवाह ही साबित होती हैं। 

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

इस साल आईपीएल में जो सवाल लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, वो ये है कि क्या एमएस धोनी (MS Dhoni) अगली साल आईपीएल में खेलते नजर आएंगे?  यूं तो ये सवाल नया नहीं है, ये अटकलें कई सालों से लगाई जा रही हैं, कि थाला कभी भी आईपीएल से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। मगर हर बार ये अटकलें गलत और महज अफवाह ही साबित होती हैं। 

लोगों के बीच ये लाख टके का सवाल है कि इस बार धोनी अपने भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेते हैं। वो आगे खेलना जारी रखते हैं या इंटरनेशनल के बाद इस बार आईपीएल से भी सन्यास का ऐलान कर देंगे? वैसे धोनी वो व्यक्ति हैं जिनके बारे में पक्के तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। वो हमेशा अपने फैसलों से सभी को चौंकाते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: Arjun Tendulkar को कुत्ते ने काटा, दोस्त युद्धवीर को दी जानकारी

इस बार मिल रहे हैं कुछ संकेत 

image credit ipl/ bcci

इस बार बात कुछ अलग ही है, अबकी बार इस सवाल को किए जाने के पीछे कुछ कारण भी हैं। पहला कारण धोनी की फिटनेस को लेकर है। इस सीजन धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। उन्हें नी कैप पहने कई बार देखा गया है। उनके बल्लेबाजी के लिए जल्दी नहीं आने के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है।  

रविवार को केकेआर के खिलाफ चेपक में अपने अंतिम लीग मैच के बाद सीएसके के लैप ऑफ ऑनर का एक फुटेज वायरल हो रहा है, जो प्रशंसकों को चिंतित कर रहा है। इस वीडियो में धोनी को नी कैप पहने देखा गया और साथ ही लंगड़ाते हुए भी देखा गया। दूसरी वजह खुद धोनी द्वारा दिए गए कुछ संकेतों के कारण है, उन्होंने इस तरह के संकेत कई बार दिए हैं, कि ये शायद उनका आखिरी सीजन है। 

ये भी पढ़ें: नॉक आउट से पहले CSK को लगा तगड़ा झटका, इस कारण स्वदेश लौट रहे हैं Ben Stokes

CEO ने ट्वीट कर जताई आगे खेलने की आशा 

image credit ipl/ bcci

CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन (Kasi Viswanathan) ने धोनी के भविष्य पर टिप्पणी की है। पिछले मैच के बाद सीएसके ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें सीईओ कासी विश्वनाथन ने आईपीएल में धोनी के भविष्य पर एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा, "हमारा मानना ​​है कि एमएस धोनी अगला आईपीएल सीजन भी खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक हर बार की तरह इस बार भी हमारा समर्थन करते रहेंगे।"

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड ने किया 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, बेयरस्टो की वापसी; आर्चर Ashes से बाहर

माही ने नहीं किया कुछ स्पष्ट 

image credit ipl/ bcci

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद संन्यास लेने को लेकर अपना स्टैंड अभी तक क्लियर नहीं किया है। वैसे भी उनके फैसलों के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल होता है। वो हमेशा अपने निर्णयों से दुनिया को हैरान करते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने सुनाई Dhoni से मिले ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी, इमोशल होकर बोले..

इस सीजन दो मौकों पर धोनी ने इशारा किया था कि IPL 2023 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। धोनी ने पिछले महीने SRH के खिलाफ CSK की जीत के बाद संन्यास का संकेत दिया था। उसके कुछ समय बाद, ईडन गार्डन्स पर भी माही ने कुछ इसी तरह के संकेत दिए थे। 

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान धोनी से संन्यास के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने बात को घुमा दिया था। उल्टा संन्यास के बारे में पूछने वाले मॉरिसन से ही हंस कर ये पूछ लिया कि क्या आपने मेरे खेल को अलविदा कहने का निर्णय ले लिया है। 

Latest Stories