रद्द हो सकता है Asia Cup 2023 , अगर ऐसा हुआ तो भारत लेगा ये कदम

इस टूर्नामेंट पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। ये विवाद वहीं खड़ा है, जहां पिछले साल था। संभावना ये भी बन रही है, इसे रद्द भी करने की नौबत आ सकती है। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
asia cup .png

image credit acc

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) एक ऐसा विवाद बन गया है। जिसका समाधान हाल फिलहाल तो होता नजर नहीं आ रहा है। पिछले साल शुरू हुआ ये विवाद द्रौपदी के चीर हरण की तरह हो गया है, जिसका आसानी से अंत होता नहीं दिख रहा है। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच रिश्तों में तनातनी का प्रभाव इस टूर्नामेंट पर भी पड़ रहा है। अब तक इस समस्या के समाधान के सभी प्रयास असफल रहे हैं। 

इसकी वजह है कि जो प्रस्ताव पाकिस्तान (Pakistan) देता है, वो भारत (India) को पसंद नहीं होता है और जिस प्रस्ताव पर भारत राजी होता है, उस पर पाकिस्तान बिदक जाता है।  इसलिए इस टूर्नामेंट पर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। ये विवाद अभी भी वहीं खड़ा है, जहां पिछले साल खड़ा था। अब तो ये संभावना भी बन रही है कि इसे रद्द करने की नौबत भी आ सकती है। 

ये भी पढ़ें: शतक पूरा करने के बाद सेलिब्रेट करना भूल गए थे Yashasvi Jaiswal, मैच के बाद बोले...

रद्द हो सकता है टूर्नामेंट 

ac. .png

जब लंबी वार्ता के बाद भारत ने पाकिस्तान जाने के प्रस्ताव को सुरक्षा के मद्देनजर ठुकरा दिया था, तो पाकिस्तान ने भारत के मैचों को किसी और स्थान पर आयोजित किए जाने के प्रस्ताव पर अपनी हामी भर दी थी, लेकिन अब समाचार मिल रहा है कि भारत इस हाइब्रिड मॉडल प्रस्ताव पर राजी नहीं है, वो इस एशिया कप को पाकिस्तान के बजाय किसी तटस्थ स्थल पर आयोजित करने पर जोर  दे रहा है। 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में होगी Yashasvi Jaiswal की एंट्री? Rohit Sharma बोले- फ्यूचर ब्राइट है

जबकि पाकिस्तान इस प्रस्ताव पर राजी नहीं है। वो चाहता है कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही किया जाए। वो ये मानने को राजी नहीं है कि उसके यहां सुरक्षा व्यवस्था की समस्या है। बल्कि वह एशिया कप का आयोजन अपने यहां नहीं होने पर भारत में होने वाले विश्व कप के बहिष्कार तक की धमकी दे चुका है। अब जो संभावना बन रही है उसके अनुसार कोई समाधान नहीं निकलने पर इस एशिया कप को स्थगित भी किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: सेल्फी लेकर फैन का फोन लौटाना भूल गए Rohit Sharma, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी

भारत कर रहा है अन्य विकल्पों पर विचार 

indo pak .png

अगर इस समस्या का कोई हल नहीं निकलता है और इसका आयोजन रद्द हो जाता है, तो भारत इस विंडो में 5 देशों के एक टूर्नामेंट के आयोजन पर भी विचार कर रहा है। इसकी वजह ये है कि इस साल विश्व कप का आयोजन भी होना है, भारत समय का दुरुपयोग नहीं करना चाहता है। इसलिए अगर एशिया कप का आयोजन रद्द हुआ तो वो उस टूर्नामेंट को आयोजित कर उस समय की भरपाई कर लेगा। 

वैसे अगर पाकिस्तान किसी तटस्थ स्थल पर एशिया कप आयोजित करने के प्रस्ताव पर मान जाता है, तो कई देश इसके लिए तैयार हैं। जिनमें श्रीलंका, यूएई और बांग्लादेश शामिल हैं। लेकिन पाकिस्तान के अब तक के रुख को देखकर अभी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। अभी चीजें स्पष्ट होने में कुछ समय और लगेगा और अगर पाक नहीं माना, तो संभावना यही है कि ये टूर्नामेंट रद्द हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, कोहली रच सकते इतिहास

Latest Stories