DC vs GT: मैदान पर नजर आए Rishabh Pant, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं

आईपीएल 2023 के 7वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) से हो रहा है। घरेलू मैदान (Arun Jaitley Stadium, Delhi) पर खेल रही दिल्ली की कोशिश हर हाल में फैंस को पहली जीत का तोहफा देने पर है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant: Image credit: twitter, Jio Cinema

New Update

Rishabh Pant, DC vs GT, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 7वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) से हो रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। घरेलू मैदान (Arun Jaitley Stadium, Delhi) पर खेल रही दिल्ली की कोशिश हर हाल में फैंस को पहली जीत का तोहफा देने पर है। इससे पहले अपने पहले मैच में DC को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दिल्ली के समर्थकों की खुशी तब और बढ़ गई जब उन्हें मैदान पर ऋषभ पंत नजर आए। दरअसल पंत अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं। पिछले साल के अंत में एक्सीडेंट के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे, ऐसे में डेविड वॉर्नर को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है। 

सचिव ने की थी पुष्टि

दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि ऋषभ पंत आज मैदान पर नजर आने वाले हैं। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा था, "क्रिकेट फैंस के लिए खबर अच्छी है कि इंजरी के बावजूद ऋषभ पंत अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे हैं। वो दिल्ली कैपिटल्स के बड़े स्टार हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब वो मैदान पर नजर आएंगे तो उनका स्वागत दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "इंजरी के बावजूद पंत का मैदान पर आना बड़ी खबर है। ऐसा वो टीम को सपोर्ट करने के मकसद से कर रहे हैं। DDCA को भी मैदान पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है।" 

जर्सी आई थी नजर

लखनऊ और दिल्ली के बीच 1 अप्रैल को खेले गए मैच में भी फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत की कमी नहीं खलने दी थी। मैच के दौरान देखा गया कि दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में पंत की 17 नंबर जर्सी नजर आ रही थी। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। पंत के फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की कामना कर रहे हैं। पंत ने अपने करियर में अब तक 98 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 97 पारियों में उन्होंने 34.61 की औसत और 147.97 के स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 15 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 128 रन है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Virat Kohli ने महज 8 शब्दों से लिख दी कविता; आप भी पढ़ें

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, WTC का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे Shreyas Iyer

#dc #rishabh pant #IPL 2023 #DC vs GT #arun jaitley stadium #Delhi Capitals vs Gujarat Titans #Delhi
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe