कोहली के कैच पर खुशी से झूम उठीं Anushka Sharma... Virushka के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। फिर चाहें बात टीम इंडिया की हो, या फिर आईपीएल की। अब वो अपनी 3 साल तक चली खराब फॉर्म की से बाहर आ चुके हैं।

New Update
vk as .png

image credit twitter

विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। फिर चाहे बात टीम इंडिया की हो, या फिर आईपीएल की। अब वो अपनी 3 साल तक चली खराब फॉर्म की से बाहर आ चुके हैं।

उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हर कदम पर उनका साथ निभाती नजर आती हैं। इस समय IPL 2023 में भी वो उनका हौसला बढ़ाती हुई दिख रहीं हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी विरुष्का के साथ खुश नजर आ रहीं हैं। 

ये भी पढ़ें: Vijaykumar Vyshak: RCB की जीत में चमका नेट बॉलर, पाटीदार के रिप्लेसमेंट के तौर पर मिला मौका; डेब्यू में झटके 3 विकेट

अनुष्का बढ़ा रहीं हैं उत्साह 

इस आईपीएल में विराट कोहली निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके शानदार प्रदर्शन के बाद कदम-कदम पर विराट की अभिनेत्री पत्नी उन्हें चीयर करती नजर आ रही हैं। विराट के अच्छे शॉट हों या फिर लाजवाब फील्डिंग अनुष्का ने हर लम्हे को एंजॉय किया है। विराट की हर परफॉर्मेंस के बाद उनके चेहरे के रिएक्शन देखने लायक होते हैं। वो कोहली और RCB को पूरी तरह सपोर्ट करती दिखती हैं।

15 अप्रैल को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। विराट के हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वो खुशी से झूम उठीं, तो उनके कैच लेने के बाद भी उनका काफी खुश नजर आईं।  विराट के प्रशंसको ने उनके रिएक्शन का एक क्लिप ट्वीट किया, जो वायरल हो गया। जिसमें विराट के कैच पर वो खुश नजर आ रही हैं। साथ में इन दोनों की बेटी विरुष्का भी इस क्लिप में खुश नजर आईं। जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: हार के बाद बल्लेबाजों पर फूटा David Warner का गुस्सा, बोले- अभी भी है वापसी की उम्मीद

विराट का निभाती है पूरा साथ 

शादी के बाद से अनुष्का शर्मा ने हर कदम पर उनका साथ निभाया है। हाल ही में उन्होंने कोहली के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों की हेल्प करने के लिए एक संस्था भी बनाई थी। इसके अलावा विराट की सभी धार्मिक यात्राओं में भी वो उनके साथ दिखीं। फिर चाहें वो महाकाल के दर्शन हों, नीम करौली के दर्शन या फिर ऋषिकेश के दयानन्द आश्रम की यात्रा। 

ये भी पढ़ें: Dinesh Karthik का फ्लॉप शो जारी, गुस्साए फैंस बोले- 'जाकर कमेंट्री करो...'

विराट के बुरे वक्त में भी वो पूरी तरह से उनके साथ रहीं। विराट ने खुद स्वीकार किया कि खराब फॉर्म के कारण वो बात-बेबात अनुष्का पर झल्ला जाते थे। लेकिन अनुष्का ने उस बुरे वक्त में साए की तरह उनका साथ निभाया और परिस्थितियों को समझते हुए शांत रहीं और उन्हें वापस फॉर्म में लौटने में मदद की। 

Latest Stories