'रायडू भारत के सबसे अंडररेटेड क्रिकेटर है', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रविवार को रायडू ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आईपीएल 2023 का फाइनल इस लीग में उनका आखिरी मैच होगा।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
Ambati Rayudu

Ambati Rayudu, image ipl/bcci

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रविवार को रायडू ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आईपीएल 2023 का फाइनल इस लीग में उनका आखिरी मैच होगा। आईपीएल 203 के फाइनल में चेन्नई का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। 

रायडू के संन्यास पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का रिएक्शन सामने आया है। उथप्पा का मानना है कि अंबाती रायडू भारत के अब तक के सबसे अंडररेटेड क्रिकेटरों में से एक हैं।

ये भी पढ़ें- IPL Final से ठीक पहले CSK के दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ट्वीट कर की घोषणा

image credit ipl/ bcci

दो टीम का रहे हिस्सा 

दाएं हाथ अंबाती रायडू का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले एक दशक में वह मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। 2010 से 2017 तक उन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल खेला, उसके बाद 2018 से वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए। 

अनुभवी बल्लेबाज ने 202 आईपीएल मैचों में 28.11 की औसत और 127.29 की स्ट्राइक रेट से कुल 4329 रन बनाए हैं। आईपीएल में रायडू के बल्ले से 22 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया।

उथप्पा ने की तारीफ

जियो सिनेमा पर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि रायडू भारत के अब तक के सबसे अंडररेटेड क्रिकेटरों में से एक हैं। उथप्पा के अनुसार, 

''वह जहां भी गया है, उसने जो किया है ये सबने देखा है। वह भारत के अब तक के सबसे अंडररेटेड क्रिकेटरों में से एक है। उसे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने खेल नहीं खेला। वह खेल का चतुर छात्र है जो इसे अंदर से जानता है। हर टीम उसे रखना पसंद करती। मैं अपने जूनियर दिनों की उम्र से ही उन्हें पसंद करता हूं।''

image credit ipl/ bcci

5 आईपीएल जीते

रायडू ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कुल पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं है। हालांकि, मौजूदा सीजन में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 11 पारियों में 15.44 की औसत और 132.38 की स्ट्राइक रेट से केवल 139 रन बनाए हैं। 

2018 में जब चेन्नई ने अपने कमबैक साल में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, तब रायडू ने टीम के लिए एक बड़ा रोल प्ले किया था। उन्होंने 16 मैचों में 43 के औसत और 149.75 की स्ट्राइक रेट से सलामी बल्लेबाज के रूप में 602 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- Sachin Tendulkar बनते-बनते कैसे Vinod Kambli बन गए Ambati Rayudu, विवादों ने तबाह किया करियर

Latest Stories