AB De Villiers ने बताया हाल ही में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी का नाम, विराट या गिल नहीं यशस्वी हैं उनकी पसंद

साउथ अफ्रीका और RCB के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है। वो कोहली या गिल नहीं है, बल्कि वो यशस्वी जायसवाल हैं।

author-image
By Puneet Sharma
New Update
image credit icc

image credit icc

पहली बार टीम इंडिया में एंट्री करने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को वेस्टइंडीज में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से भुना लिया। यशस्वी ने अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ते हुए दिखा दिया, कि टीम मैनेजमेंट ने उन पर इतना भरोसा क्यों जताया है। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रनों की साझेदारी की। यशस्वी ने इस साल आईपीएल में भी धूम मचाई थी। 

 ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final: मैदान में उतरते ही MS Dhoni ने इतिहास रचा, ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

साउथ अफ्रीका और RCB के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने हाल ही के समय के अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है। हैरानी की बात है कि वो जिस खिलाड़ी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, वो कोहली या गिल नहीं है, बल्कि वो यशस्वी जायसवाल हैं। डिविलियर्स ने यशस्वी की विशेष रूप से प्रशंसा की और उन्हें स्पेशल प्लेयर बताया। 

 ये भी पढ़ें: 'रायडू भारत के सबसे अंडररेटेड क्रिकेटर है', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान

यशस्वी के कायल हुए एबी 

image credit ipl /bcci

डिविलियर्स ने हाल ही में यशस्वी की तारीफ़ों के पुल बांध दिए। उन्होंने जायसवाल के बारे में कहा "यशस्वी जायसवाल मेरे लिए निश्चित रूप से एक बड़े अंतर से सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ी हैं। वह एक युवा खिलाड़ी हैं और उनके पास क्रिकेट की किताब के सभी शॉट हैं। उनकी खासियत उनका शांत और संयमित स्वभाव है । मुझे वह पसंद है, जो वो करते हैं, वो गेंदबाजों पर हावी होते हैं और हमेशा ऐसा लगता है कि वह नियंत्रण में है। शुभमन अब अनुभवी हो गए हैं, मुझे लगता है कि जायसवाल को अभी लंबा रास्ता तय करना है और उनके पास महान बनने की सभी योग्यताएं हैं।"

 ये भी पढ़ें: IPL 2023 Final: मैच देखने आई महिला ने किया हंगामा, एक पुलिसकर्मी को जमकर धुना

इस साल शानदार रहा है जायसवाल का प्रदर्शन  

image credit ipl /bcci

एक अनकैप्ड खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के यशस्वी जायसवाल ने शॉट चयन के अपने खास तरीके के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसका ऐसा असर हुआ कि फैंस खराब फॉर्म में चल रहे स्टार ओपनर जोस बटलर को भी भूल गए। युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल ने इस सीजन 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। आईपीएल 2023 सीजन के दौरान, उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए, जिसमें उनका उच्च स्कोर 124 रन का था। 

Latest Stories