LSG can retain for IPL 2026: आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां लगातार आगे की तरफ अग्रसर है। आईपीएल के इस सीजन में कुछ टीमों का सफर लगभग खत्म हो चुका है, तो वहीं कुछ टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग रोचक मोड़ पर खड़ी है। इसी बीच लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस सीजन निराशाजनक प्रदर्शन के बीच बाहर होने की राह पर खड़ी है।

IPL 2026 में LSG इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में करेगी रिटेन

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस सीजन काफी खराब खेली है। लेकिन इसी बीच टीम के कुछ खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन रहा। जिन्हें वो आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हर हाल में रिटेन कर सकती है। चलिए आपको इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 खिलाड़ी जिसे लखनऊ सुपरजायंट्स अगले सीजन से पहले हर हाल में कर सकती है रिटेन।

#3. दिग्वेश राठी

लखनऊ सुपरजायंट्स के अनकैप्ड युवा स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी ने इस सीजन धमाल मचाया है। उन्हें इस सीजन जो मौका मिला उसे उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया और ना सिर्फ विकेट निकाले बल्कि रनों पर भी अंकुश लगाया। दिग्वेश राठी ने इस साल अब तक 12 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 14 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 8.18 की इकॉनोमी से रन खर्च किए। अब उन्हें LSG की टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए हर हाल में रिटेन कर सकती है।

#2. मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स से खेल रहे हैं और उन्होंने इस सीजन जबरदस्त बल्लेबाजी खेली है। इस सीजन मिचेल मार्श को ओपनिंग में मौका मिला और वो लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। जहां उन्होंने अब तक खेले 11 मैच में 40 के करीब की औसत से 443 रन बनाए हैं। मार्श ने इस सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें रिटेन किया जाना तय है।

#1 निकोलस पूरन

लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए इस सीजन भी रिटेन किए गए स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन का कमाल देखने को मिला है। आईपीएल के इस सीजन निकोलस पूरन का खतरनाक प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां उन्होंने एक के बाद एक कई आकर्षक पारियां खेली हैं। जहां उन्होंने अब तक इस सीजन 12 मैच में करीब 200 की स्ट्राइक रेट से 41.36 की औसत से 455 रन बनाए हैं। ऐसे प्रदर्शन के बाद पूरन को LSG आईपीएल 2026 (IPL 2026) में सबसे पहले रिटेन करेगी।

Also Read- IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स पर आई आफत, केएल राहुल हुए इंजर्ड, जानें क्या खेल पाएंगे अगला मैच