WPL Auction 2023: करोड़ में बिकने के बाद खुशी से झूम उठीं स्मृति, ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। WPL के डेब्यू एडीशन के लिए हुई इस नीलामी में सबसे पहले टीम इंडिया की धाकड़ ओपनर स्मृति मंधाना पर बोली लगाई गई। मंधाना को RCB की टीम ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज मंधाना पर 3.40 करोड़ की बोली लगाई, और उन्हें अपने नाम किया।

author-image
By puneet sharma
New Update
WPL Auction 2023: करोड़ में बिकने के बाद खुशी से झूम उठीं स्मृति, ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो

विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। WPL के डेब्यू एडीशन के लिए हुई इस नीलामी में सबसे पहले टीम इंडिया की धाकड़ ओपनर स्मृति मंधाना पर बोली लगाई गई। मंधाना को RCB की टीम ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज मंधाना पर 3.40 करोड़ की बोली लगाई, और उन्हें अपने नाम किया। टीवी पर ऑक्शन देख रही मंधाना इसे देखकर काफी खुश हो गईं। 

ये भी पढ़ें: Women's Auction 2023: 3 टीमों के बीच हुई हरमन को खरीदने की जंग, आखिर में मुंबई ने मारी बाजी, लेकिन...

महंगा बिकते ही खुश नजर आईं स्मृति  

ऑक्शन के लिए सबसे पहले स्मृति मंधाना के नाम की घोषणा होते ही टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही टीम इंडिया की सभी खिलाड़ी चीयर करने लगीं। सभी खिलाड़ी पहले WPL ऑक्शन शुरू होने से काफी उत्साहित नजर आईं। स्टार ओपनर मंधाना के लिए RCB और MI के बीच बड़ा संघर्ष हुआ, दोनों ने उन पर बढ़-चढ़कर बोली लगाई।

जब RCB ने 3.40 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने नाम किया तो स्मृति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वो खुशी से झूम उठीं। जियो सिनेमा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: Women's Auction 2023: स्मृति मंधाना पर हुई करोड़ों की बारिश, RCB ने बनाया अपना हिस्सा

RCB के लिए खेलती नजर आएंगी मंधाना 

publive-image

मुंबई की स्मृति को RCB ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने नाम किया। बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मंधाना को खरीदने के लिए कड़ी टक्कर हुई, जिसमें आखिरकार RCB ने बाजी मार ली। उन्होंने 26 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी पर 3.40 करोड़ की बोली लगाई। स्मृति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। इस बात की पूरी संभावना है कि मंधाना अपनी फ्रेंचाईजी टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तान भी होंगी।  

ये भी पढ़ें: Women's Auction 2023: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय कप्तान को ऑक्शन में मिले सिर्फ 2 करोड़

स्मृति मंधाना का टी20 करियर 

publive-image

2013 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करने वाली टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अपने टी20 करियर में अब तक 112 मैच खेले हैं, इन मैचों की 108 पारियों में उन्होंने 11 बार नॉट आउट रहते हुए 2651 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122 और औसत 27.33 का रहा है, 86 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने कुल 20 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। 

Latest Stories