/sportsyaari/media/post_banners/8NohXEbAhq28tnOBIWZ7.png)
विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। इस लीग के लिए कुल 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इनमें से 270 भारतीय और 178 विदेशी खिलाड़ी हैं। जिनमें से 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। WPL का पहला एडीशन 4 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा। पहले सीजन के सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियमों ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
WPL के डेब्यू एडीशन के लिए हुई इस नीलामी में शामिल भारत की महिला टीम की आक्रामक ओपनर शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल की टीम ने अपने नाम कर लिया है। दिल्ली ने 2 करोड़ में शेफाली को अपने नाम किया।
Big hits 🔜 in Dilli! #CapitalsUniverse mein aapka swaagat hai, Shafali 💥#YehHaiNayiDilli #WPLAuction #WPL pic.twitter.com/BvnuEsbnA1
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) February 13, 2023
ये भी पढ़ें: Women's Auction 2023: 3 टीमों के बीच हुई हरमन को खरीदने की जंग, आखिर में मुंबई ने मारी बाजी, लेकिन...
शेफाली वर्मा दिल्ली के लिए खेलेंगी
शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने नाम किया। उन्होंने शेफाली पर 2 करोड़ रुपये की बोली लगाई। उन पर मुंबई इंडियंस और RCB ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने नाम किया। हरियाणा की 19 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। इस बात की संभावना है कि टीम इंडिया की U-19 कप्तान शेफाली को अपनी फ्रेंचाईजी टीम DC की कमान भी सौंपी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Women's Auction 2023: स्मृति मंधाना पर हुई करोड़ों की बारिश, RCB ने बनाया अपना हिस्सा
शेफाली वर्मा का टी20 करियर
2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू करने वाली टीम इंडिया की वर्तमान कप्तान शेफाली वर्मा ने अपने टी20 करियर में अब तक 52 मैच खेले हैं, इन मैचों की 52 पारियों में उन्होंने 1 बार नॉट आउट रहते हुए 1264 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.47 और औसत 24.78 का रहा है, 73 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने कुल 5 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके अलावा उन्होंने दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट भी लिए हैं, 10 रन पर 2 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
शेफाली के पास ऑस्ट्रेलियाई लीग BBL में खेलने का भी अनुभव है, उन्होंने BBL में खेलते हुए ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया है। अपने BBL करियर में उन्होंने 13 मैचों की 12 पारियों में 57 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ कुल 191 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 105.52 का रहा है।