U19 World Cup Final: इतिहास रचने मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला टीम; जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी भिड़त के लिए टीम का सामना अब इंग्लैंड से होगा। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का ये पहला संस्करण है। ऐसे में जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच देगी।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
U19 World Cup Final: इतिहास रचने मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला टीम; जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी भिड़त के लिए टीम का सामना अब इंग्लैंड से होगा। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का ये पहला संस्करण है। ऐसे में जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी, वो टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच देगी। 

टीम इंडिया की कमान लेडी सहवाग के नाम से मशहूर शैफाली वर्मा के पास है और टीम को वर्ल्ड कप जीतने का फेवरेट भी माना जा रहा है। टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में हैं। सेमीफाइनल में शैफाली एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से मात दी थी। उससे पहले ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीते। हालांकि, सुपर 6 में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

इंग्लैंड की बात करें तो टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। इंग्लिश टीम ने लगातार 7 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में टीम ने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को 3 रन से हराया था।

आइए जानते हैं, अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से जुड़ी हर एक जानकारी... 

ये भी पढ़ें- अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को दी मात

भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 मैच रविवार, 29 जनवरी को खेला जाएगा। 

भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल कहां खेला जाएगा?
भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 फाइनल मैच सेनवेस पार्क, पोचेफस्ट्रूम के मैदान पर खेला जाएगा। 

भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल भारतीय समयनुसार शाम 5:15 शुरू होगा, वहीं टॉस 4:45 बजे होगा।

भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल का लाइव टेलीकास्ट कौन से चैनल पर होगा?
भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। 

भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल OTT पर कैसे देख सकते हैं?
भारतीय महिला अंडर-19 बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल OTT प्लेटफॉर्म 'FanCode' पर देखने को मिलेगा।

इसके अलावा इन मैचों की पल-पल की जानकारी हमारे यूट्यूब चैनल 'Sports Yaari' और हमारी वेवसाइट sportsyaari.com पर भी उपलब्ध रहेगी। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड 

भारतीय महिला टीम: शैफाली वर्मा (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, पार्शवी चोपड़ा, अर्चना देवी, हर्ले गाला, फलक नाज, मन्नत कश्यप, तीता साधु, सोनिया मेंढिया, सोनम यादव, गोंगडी तृषा, सौम्या तिवारी, हर्षिता बसु, शबनम एमडी। 

इंग्लैंड महिला टीम: ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर, जोसी ग्रोव्स, लिबर्टी हीप, नियाम हॉलैंड, रायना मैकडोनाल्ड-गे, एम्मा मार्लो, चारिस पावेली, डेविना पेरिन, लिजी स्कॉट, ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), सोफिया स्मेल, सेरेन स्मेल, एलेक्सा स्टोनहाउस, मैडी वार्ड।

ये भी पढ़ें- 'ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में X-फैक्टर साबित होंगे कुलदीप यादव', पूर्व भारतीय ओपनर की बड़ी भविष्यवाणी

Latest Stories