श्रीलंका की हार के बाद लगातार दूसरी बार WTC Final में पहुंचा भारत, 7 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा सामना

भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। क्राइस्टचर्च में श्रीलंका की हार के बाद टीम इंडिया ने WTC फाइनल का टिकट कटाया। क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला भले ही न्यूजीलैंड ने जीता हो, लेकिन उनकी जीत का जश्न भारत ने बना। कीवी टीम की इस जीत के बाद भारत का WTC Final के लिए रास्ता भी साफ हो गया। 

author-image
By Akhil Gupta
New Update
FrEqTw3agAEvJEN

Image BCCI Twitter

भारत ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। क्राइस्टचर्च में श्रीलंका की हार के बाद टीम इंडिया ने WTC फाइनल का टिकट कटाया। क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला भले ही न्यूजीलैंड ने जीता हो, लेकिन उनकी जीत का जश्न भारत में बना। कीवी टीम की इस जीत के बाद भारत का WTC Final के लिए रास्ता भी साफ हो गया। 

 

अब खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। WTC 2023 का फाइनल 7 से 11 जून के बीच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ये दूसरा फाइनल होगा। भारत ने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल खेला था। तब कीवी टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था।

 

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वनडे सीरीज बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर!

 

 

कैसे फाइनल में पहुंचा भारत 

 

बता दें कि भारत के फाइनल में पहुंचने की वजह श्रीलंका की हार रही। दरअसल, भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए दो टेस्ट में से किसी एक में श्रीलंका की हार या ड्रॉ की जरूरत थी। क्राइस्टचर्च में श्रीलंका की हार के बाद वो तो फाइनल की रेस से बाहर हो गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट खेल रही भारतीय टीम की खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 

न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद अब लंकाई टीम के टेस्ट चैंपियनशिप में 48.48% पॉइंट्स हो गए है। वहीं, दूसरी ओर अब अगर भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी हार भी जाती है, तो उसके 56.94% पॉइंट्स रह जाएंगे, जो की श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

 

 

रोमांचक हुआ मुकाबला 

 

क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड को मैच जीतने के लिए 285 रन बनाने थे। किसी ने शायद ही ये सोचा होगा कि इस मुकाबला का फैसला पांचवें दिन की आखिरी गेंद पर होगा। दिन के आखिरी ओवर में कीवी टीम को जीत के लिए 8 रन बनाने थे। ऐसे में कीवी टीम को जीत दिलाने का काम पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने किया। केन ने शानदार पारी खेलते हुए 194 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 121 रन बनाए। उनके अलावा पहली पारी के शतकवीर डैरिल मिचेल के बल्ले से भी अहम 81 रन देखने को मिले। 

 

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 373 रन बनाए। इस तरह उसे पहली पारी में 18 रनों की बढ़त मिली। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 302 रन बनाए थे।

 

ये भी पढ़ें- कोहली-गेल नहीं AB De Villiers ने इसे बताया टी20 का महान खिलाड़ी, वजह भी बताई

 

 

Latest Stories