IPL Auction: 80 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 167 करोड़, देखें नीलामी से जुड़ी A टू Z जानकारी

IPL Auction: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में हुआ मेगा ऑक्शन अब समाप्त हो गया है। 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान पर थे, जिसमें से 80 खिलाड़ी ही बिके। सभी फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 87 स्लॉट ही खाली थे। चेन्नई, आरसीबी, दिल्ली, गुजरात, लखनऊ, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के सभी स्लॉट भर गए हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL Auction: 80 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी ने खर्च किए 167 करोड़, देखें नीलामी से जुड़ी A टू Z जानकारी

IPL Auction: आईपीएल 2023 के लिए कोच्चि में हुआ मेगा ऑक्शन अब समाप्त हो गया है। 405 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में थे, जिसमें से 80 खिलाड़ी ही बिके, इनमें 29 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम 87 स्लॉट ही खाली थे। चेन्नई, आरसीबी, दिल्ली, गुजरात, लखनऊ, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के सभी स्लॉट भर गए हैं।

वहीं कोलकाता के स्क्वॉड में 21, मुंबई में 24 और पंजाब किंग्स के स्क्वॉड में 22 खिलाड़ी हैं। एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 25 खिलाड़ी ही रख सकती है। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। 

ऑलराउंडर्स की रही मांग

करन के अलावा कैमरून ग्रीन (17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस), बेन स्टोक्स (16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स), निकोलस पूरन (16 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स) और हैरी ब्रूक्स (13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद) पर भी पैसों की बारिश हुई। भारत के कैप्ड और अनकैप्ड मिलाकर कुल 51 खिलाड़ी बिके।

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड रहा, जिनके 8 कैप्ड खिलाड़ियों पर बंपर पैसे की बारिश हुई। नीलामी में ऑलराउंडर्स की मांग सबसे ज्यादा रही। ऑक्शन में कैप्ड और अनकैप्ड मिलाकर कुल 12 बल्लेबाज, 25 गेंदबाज, 32 ऑलराउंडर और 11 विकेटकीपर खरीदे गए। 

किस फ्रेंचाइजी ने खरीदे कितने खिलाड़ी

  • चेन्नई सुपर किंग्स: 7 खिलाड़ी
  • रॉयल चैंलेजर्स बेंग्लुरु: 7 खिलाड़ी
  • मुंबई इंडियंस: 8 खिलाड़ी
  • सनराइजर्स हैदराबाद: 13 खिलाड़ी
  • राजस्थान रॉयल्स: 9 खिलाड़ी
  • दिल्ली कैपिटल्स: 5 खिलाड़ी
  • पंजाब किंग्स: 6 खिलाड़ी
  • गुजरात टाइटंस: 7 खिलाड़ी
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: 10 खिलाड़ी
  • कोलकाता नाइटराइडर्स: 8 खिलाड़ी

मिनी ऑक्शन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

  • सैम करन: 18.50 करोड़, पंजाब किंग्स
  • कैमरून ग्रीन: 17.50 करोड़, मुंबई इंडियंस
  • बेन स्टोक्स: 16.25 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स
  • निकोलस पूरन: 16 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स
  • हैरी ब्रूक्स: 13.25 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद

 

किस देश के कितने कैप्ड खिलाड़ी बिके

भारत: 9 खिलाड़ी
इंग्लैंड: 8 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज: 5 खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया: 4 खिलाड़ी
बांग्लादेश: 2 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका: 2 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड: 2 खिलाड़ी
आयरलैंड: 1 खिलाड़ी
अफगानिस्तान: 1 खिलाड़ी
जिम्बाब्वे: 1 खिलाड़ी
नामीबिया: 1 खिलाड़ी
श्रीलंका: कोई खिलाड़ी नहीं

किस देश के कितने अनकैप्ड खिलाड़ी बिके

भारत: 42 खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका: 2 खिलाड़ी

कैप्ड खिलाड़ी बिके

बल्लेबाज:
गेंदबाज: 13
ऑलराउंडर: 12
विकेटकीपर: 3

अनकैप्ड खिलाड़ी बिके

बल्लेबाज: 4
गेंदबाज: 12
ऑलराउंडर: 20
विकेटकीपर: 8

 

 

किस टीम के पास कितना पैसा और स्लॉट बाकी

पंजाब किंग्स: 12.20 करोड़ (3 स्लॉट)
सनराइजर्स हैदराबाद: 6.55 करोड़ (0 स्लॉट)
दिल्ली कैपिटल्स: 4.45 करोड़ (0 स्लॉट)
गुजरात टाइटंस: 4.45 करोड़ (0 स्लॉट)
लखनऊ सुपर जायंट्स: 3.55 करोड़ (0 स्लॉट)
राजस्थान रॉयल्स: 3.35 करोड़ (0 स्लॉट)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.75 करोड़ (0 स्लॉट)
कोलकाता नाइट राइडर्स: 1.65 करोड़ (3 स्लॉट)
चेन्नई सुपर किंग्स: 1.50 करोड़ (0 स्लॉट)
मुंबई इंडियंस: 5 लाख (1 स्लॉट)

किस फ्रेंचाइजी ने किन प्लेयर्स को खरीदा

चेन्नई ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
बेन स्टोक्स, काइल जेमीसन, निशांत सिंधू, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल।

चेन्नई के रिटेन खिलाड़ी
एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 में धोनी, जडेजा और स्टोक्स को साथ खेलते देखने के लिए एक्साइटेड फैंस, सोशल मीडिया पर दिए ऐसे रिएक्शंस

आरसीबी ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
रीस टॉपली (गेंदबाज), सोनू यादव (ऑलराउंडर), अविनाश सिंह (गेंदबाज), राजन कुमार (गेंदबाज), मनोज भंडागे (ऑलराउंडर), विल जैक्स (ऑलराउंडर), हिमांशू शर्मा (गेंदबाज)।

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ी
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।

राजस्थान ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), जेसन होल्डर (ऑलराउंडर), एडम जैम्पा (गेंदबाज), केएम आसिफ (गेंदबाज), मुरुगन अश्विन (गेंदबाज), आकाश वशिष्ठ (ऑलराउंडर), अब्दुल बसिथ (ऑलराउंडर), जो रूट (बैटर)।

राजस्थान के रिटेन खिलाड़ी
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडीक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेद मैक्कॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , केसी करिअप्पा।

ये भी पढ़ें- IPL Auction: J&K के एक और खिलाड़ी ने मारी बाजी, 20 लाख बेस प्राइस वाले विव्रांत शर्मा बने करोड़पति

गुजरात ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
केन विलियम्सन (दो करोड़), ओडियन स्मिथ (50 लाख), श्रीकर भरत (1.20 करोड़), शिवम मावी (6 करोड़), उर्विल पटेल (20 लाख), जोशुआ लिटिल (4.40 करोड़), मोहित शर्मा (50 लाख)

गुजरात के रिटेन खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।

लखनऊ ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
निकोलस पूरन (16 करोड़ रुपये), जयदेव उनादकट (50 लाख रुपये), यश ठाकुर (45 लाख रुपये), रोमारियो शेफर्ड (50 लाख रुपये), डेनियल सैम्स (75 लाख रुपये), अमित मिश्रा (50 लाख रुपये), प्रेरक मांकड़ ( 20 लाख रुपये), स्वप्निल सिंह (20 लाख रुपये), नवीन-उल-हक (50 लाख रुपये), युद्धवीर चरक (20 लाख रुपये)।

लखनऊ के रिटेल खिलाड़ी
केएल राहुल (कप्तान), आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

मुंबई ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
कैमरून ग्रीन (17.5 करोड़ रुपये), झे रिचर्डसन (1.5 करोड़ रुपये), पीयूष चावला (50 लाख रुपये), डुआन जानसन (20 लाख रुपये), विष्णु विनोद (20 लाख रुपये), शम्स मुलानी (20 लाख रुपये), नेहल वढेरा (20 लाख), राघव गोयल (20 लाख)।

मुंबई के रिटेन खिलाड़ी
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल।

 

दिल्ली ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
ईशांत शर्मा (50 लाख रुपये), फिल सॉल्ट (2 करोड़ रुपये), मुकेश कुमार (5.5 करोड़ रुपये), मनीष पांडे (2.4 करोड़ रुपये), रिले रोसौव (4.6 करोड़ रुपये)।

दिल्ली के रिटेन खिलाड़ी
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिच नार्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान , अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

हैदराबाद ने ऑक्शन में  इन प्लेयर्स को खरीदा
हैरी ब्रुक (13.25 करोड़ रुपये), मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये), हेनरिक क्लासेन (5.25 करोड़ रुपये), आदिल राशिद (2 करोड़ रुपये), मयंक मारकंडे (50 लाख रुपये), विवरांत शर्मा (2.6 करोड़ रुपये), समर्थ व्यास (20 लाख रुपये), संवीर सिंह (20 लाख रुपये), उपेंद्र यादव (25 लाख रुपये), मयंक डागर (1.8 करोड़ रुपये), नीतीश कुमार रेड्डी (20 लाख रुपये), अकील होसेन (1 करोड़ रुपये), अनमोलप्रीत सिंह ( 20 लाख)।

हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ी
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

कोलकाता ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
एन जगदीसन (90 लाख रुपये), वैभव अरोड़ा (60 लाख रुपये), सुयश शर्मा (20 लाख रुपये), डेविड विसे (1 करोड़ रुपये), कुलवंत खेजरोलिया (20 लाख रुपये), लिटन दास (50 लाख रुपये), मंदीप सिंह (50 लाख), शाकिब अल हसन (1.5 करोड़)।

कोलकाता के रिटेन खिलाड़ी
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।

पंजाब ने ऑक्शन में इन प्लेयर्स को खरीदा
सैम कुरेन (18.50 करोड़ रुपये), सिकंदर रजा (50 लाख रुपये), हरप्रीत भाटिया (40 लाख रुपये), विदवथ कावेरप्पा (20 लाख रुपये), मोहित राठी (20 लाख रुपये), शिवम सिंह (20 लाख रुपये)।

पंजाब के रिटेन खिलाड़ी
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार।

ये भी पढ़ें- अब संजू की टीम के लिए अपनी फिरकी का जलवा बिखेरेंगे एडम जम्पा, रॉयल्स ने इतने में खरीदा

Latest Stories