IPL 2023: ऑक्शन से एक रात पहले तक बैचेन थे करन, गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर देखी नीलामी; बेहद खूबसूरत है सैम की GF

कोच्चि में 23 दिसंबर को हुई नीलामी में कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। जबकि कई खिलाड़ियों बड़ी मुश्किल से अपनी बेस प्राइस पर बिके। लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाईजी जमकर मेहरबान हुए, इन खिलाड़ियों के लिए उन्होंने अपनी तिजोरियों के मुँह खोल दिए। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर खूब धन वर्षा हुई। इन खिलाड़ियों में में बाजी मारी सैम करन ने।  इस ऑक्शन में जिस खिलाड़ी का असली जैकपोट लगा वो हैं सैम करन। इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन रहे। उन पर सबसे ऊंची बोली 18.5 करोड़ की लगाई गई। करन ने पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त करते

author-image
By puneet sharma
IPL 2023: ऑक्शन से एक रात पहले तक बैचेन थे करन, गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर देखी नीलामी; बेहद खूबसूरत है सैम की GF
New Update

कोच्चि में 23 दिसंबर को हुई नीलामी में कई खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए। जबकि कई खिलाड़ियों बड़ी मुश्किल से अपनी बेस प्राइस पर बिके। लेकिन कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाईजी जमकर मेहरबान हुए, इन खिलाड़ियों के लिए उन्होंने अपनी तिजोरियों के मुँह खोल दिए। ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर खूब धन वर्षा हुई। इन खिलाड़ियों में में बाजी मारी सैम करन ने। 

publive-image

इस ऑक्शन में जिस खिलाड़ी का असली जैकपोट लगा वो हैं सैम करन। इस ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन रहे। उन पर सबसे ऊंची बोली 18.5 करोड़ की लगाई गई। करन ने पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अब तक के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया।

publive-image

इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस मोरिस के नाम था, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 लाख रुपये में खरीदा था। करन को उनके पुराने फ्रेंचाईजी पंजाब किंग्स ने काफी मशक्कत के बाद एक बार फिर खरीद लिया। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: कोहली को 7 बार आउट करने वाले तेज गेंदबाज को नहीं मिला कोई खरीदार, आईपीएल में चटकाए 114 विकेट

आईपीएल के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद सैम करन की प्रतिक्रिया 

publive-image

IPL के इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए ऑलराउंडर सैम करन ने प्रतिक्रिया दी। सैम करन अपनी इस उपलब्धि पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें इतना महंगा बिकने की उम्मीद नहीं थी। करन ने बताया की ऑक्शन से पहले वो काफी एक्साइटेड थे, साथ ही वो नर्वस भी थे। 

publive-image

नीलामी से पहली रात वो सही से सो भी नहीं सके। वो उस समय अपने पिता और अपनी गर्लफ्रैंड के साथ थे। उन्हें जानकारी नहीं थी कि वो ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट कैसे देख सकते हैं, लेकिन फिर किसी ने उन्हें लिंक शेयर करते हुए लाइव देखने का जरिया बताया।  

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अजिंक्य रहाणे को खरीदकर ट्रोलर्स के निशाने पर आई CSK, फैंस ने कहा 30+ को क्यों...

कौन है सैम की गर्लफ्रैंड जो अक्सर उनके साथ दिखती है 

publive-image

इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी सैम करन प्रायः प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक लड़की के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। ये उनकी गर्लफ्रैंड इसाबेला साइमंड हैं। दोनों कई बार एक साथ नजर आते हैं। करन की प्रेमिका इसाबेला काफी खूबसूरत हैं। दोनों को एक साथ समय बिताना अच्छा लगता है। 

publive-image

मैच के दौरान भी इसाबेला कई अवसरों पर सैम को चीयर करती नजर आई हैं। 24 साल की इसाबेला लंदन में ही रहती हैं। 2019 के आईपीएल के दौरान भी वो सैम करन के साथ ही थीं। दोनों को घूमना काफी पसंद है। 

#IPL #pbks #Punjab Kings #IPL 2023 #IPL Auction #Sam Curran #England #IPL 2023 Auction #IPL 2023 Mini Auction
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe