IPL 2023 Auction: मुंबई इंडियंस की सोई हुई किस्मत जगाएगा ये खिलाड़ी, अनिल कुंबले ने दिया बड़ा सुझाव

Mumbai Indians के लिए पिछले 2 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। अब आईपीएल 2023 के साथ फ्रेंचाइजी मजबूत वापसी करना चाहेगी। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम मार्की स्पिनर

author-image
By Sonam Gupta
New Update
IPL 2023 Auction: मुंबई इंडियंस की सोई हुई किस्मत जगाएगा ये खिलाड़ी, अनिल कुंबले ने दिया बड़ा सुझाव

क्रिकेट के गलियारों में अब कोच्चि में होने वाले आईपीएल 2023 ऑक्शन की चर्चा जोरों-शोरों पर है। तमाम फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी टीम की कमियों को दूर करने के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाती नजर आएंगी। इस बीच पंजाब किंग्स के पूर्व कोच और महान स्पिनर अनिल कुंबले ने Mumbai Indians की स्ट्रैटजी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि मुंबई इस ऑक्शन में एक मार्की स्पिनर के पीछे जरूर जाएगी।

मार्की स्पिनर की है Mumbai Indians को जरूरत

publive-image

Mumbai Indians के लिए पिछले 2 सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। अब आईपीएल 2023 के साथ फ्रेंचाइजी मजबूत वापसी करना चाहेगी। दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का मानना है कि 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम मार्की स्पिनर पर निशाना साधती नजर आएगी। जियो सिनेमा पर बात करते हुए कुंबले ने कहा कि,

मुंबई इंडियंस के पास मार्की स्पिनर नहीं है। कार्तिकेय ने पिछले साल उनके लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर उन्हें अनुभवी भारतीय स्पिनर के लिए जाना है तो उन्हें शायद अमित मिश्रा या पीयूष चावला के पास जाना होगा। मुझे ऐसा होते नहीं दिख रहा है। शायद उनके लिए एकमात्र विकल्प विदेशी स्पिनर है। वह कौन होगा? आदिल राशिद, तबरेज़ शम्सी, एडम ज़म्पा हैं। इनमें से किसी के लिए वे बोली लगा सकते हैं।

सिकंदर रजा देते हैं बैटिंग में भी मजबूती

इस बात में कोई शक नहीं है कि Mumbai Indians अक्सर गेंद के साथ बल्ले से योगदान देने वाले खिलाड़ियों को खरीदना पसंद करती है। ऐसे में कुंबले का मानना है कि मुंबई सिकंदर रजा की ओर देख सकती है। चूंकि, ना केवल सिकंदर बेहतरीन स्पिनर हैं, बल्कि बल्ले से भी टीम के लिए रन बनाने का माद्दा रखते हैं। दिग्गज ने कहा, 

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि शायद मैं सिकन्दर रज़ा की तरफ देखूंगा। वह मध्य क्रम में बेहतरीन बैटिंग के लिए स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं जिसे समझना मुश्किल है। हाल के दिनों में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2023 AUCTION: मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए हर कीमत देने को तैयार होगी ये फ्रेंचाइजी, इरफान पठान ने बताया नाम

publive-image

शानदार च्वॉइस होंगे रजा

ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 15.60 के औसत से 10 विकेट लिए थे और 147.97 की स्ट्राइक रेट से 219 रन भी बनाए थे। रजा, आईपीएल 2023 ऑक्शन में 50 लाख की बेस प्राइज के साथ उतर रहे हैं। ना केवल मुंबई इंडियंस बल्कि कई और टीमें भी हैं, जो रजा पर यकीनन बोली लगाना चाहेंगी।

Latest Stories